32.5 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026

आरुष, मानसाची, वीर सिंह और पीहू ने बटोरीं सुर्खियां, सीबीएसई वेस्ट जोन तैराकी में जीते स्वर्ण पदक

सीबीएसई वेस्ट जोन तैराकी प्रतियोगिता में इंदौर और उदयपुर के खिलाड़ियों का दबदबा

(NST News) भोपाल. एनआरआई ग्लोबल डिस्कवरी एकेडमी, भोपाल में चल रही सीबीएसई वेस्ट जोन स्विमिंग चैंपियनशिप 2025-26 के पहले दिन मध्यप्रदेश और राजस्थान के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-11 और अंडर-17 आयु वर्ग की प्रतियोगिताओं में इंदौर, उदयपुर और भीलवाड़ा के प्रतिभागियों ने गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। अंडर-11 बालक वर्ग की 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा में इंदौर के आरुष खिरोड़कर (एकायना स्कूल) ने 00:44.76 समय में तैराकी कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं इंदौर के ही देवांश कौशल (शिशुकुंज इंटरनेशनल स्कूल) ने रजत पदक और अहमदाबाद के निधान आनंद (जीएईसीएस इंटरनेशनल स्कूल) ने कांस्य पदक हासिल किया।

अंडर-17 बालिका वर्ग की 800 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में उदयपुर की मानसाची कौर बग्गा (सेंट मैरी कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उदयपुर) ने 12:18.09 मिनट में तैराकी कर स्वर्ण पदक जीता। इंदौर की सिद्धि जोशी (एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल) को रजत, जबकि जयपुर की सुवित्ति गुप्ता (जयश्री पेरीवाल इंटरनेशनल स्कूल) को कांस्य पदक मिला।

बालक वर्ग की 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा में भीलवाड़ा के वीर सिंह मीणा (इंडियन पब्लिक स्कूल, भीलवाड़ा) ने 00:39.17 समय में रेस पूरी कर स्वर्ण पदक जीता। इंदौर के वीरदेव सिंह (शिशुकुंज इंटरनेशनल स्कूल) ने रजत और जयपुर के देवांश बडे़रा (जयश्री पेरीवाल इंटरनेशनल स्कूल) ने कांस्य पदक जीता। बालिका वर्ग की 50 मीटर फ्री स्टाइल में इंदौर की पीहू तेलंग (शिशुकुंज इंटरनेशनल स्कूल) ने 00:46.46 समय में स्वर्ण पदक जीता। भोपाल की तिशा पंथी (एनआरआई ग्लोबल डिस्कवरी एकेडमी) को रजत, और इंदौर की दृष्टि सिंह पंवार (शिशुकुंज इंटरनेशनल स्कूल) को कांस्य पदक मिला।

रोमांचक हुए मुकाबले

प्रतियोगिता में फ्री स्टाइल, बैक स्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक और बटरफ्लाई जैसे इवेंट्स में रोमांचक मुकाबले हुए। छोटे-छोटे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास और तकनीक देखकर दर्शक तालियों से मैदान गूंज उठे। यह चैंपियनशिप सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों को ऊंचाई देने का अवसर बन गई। दूसरे दिन के मुख्य अतिथि सत्येन्द्र सिंह, संयुक्त आयुक्त (टीडीएस), आयकर विभाग रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को न सिर्फ खेल में, बल्कि जीवन में अनुशासन और समर्पण सिखाते हैं।

एनआरआई ग्लोबल डिस्कवरी स्कूल के निदेशक मंडल ने कहा कि हमारा उद्देश्य बच्चों को समग्र रूप से विकसित करना है। स्कूल शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी समान महत्व देता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, कोचेस और आयोजन टीम को इस सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।प्रतियोगिता का संचालन सीबीएसई के मानकों के अनुसार बेहद पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से किया गया। सुरक्षा, चिकित्सा, जलपान और अन्य सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles