27.5 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

भोपाल से पहली बार किसी क्लब ने राष्ट्रीय फुटसल प्रतियोगिता में बनाई जगह, हजरत निज़ामुद्दीन की फुटसल टीम नेशनल चैंपियनशिप के लिए रवाना

(NST News)भोपाल। आल इंडिया फुटबाल फेडरेशन द्वारा आयोजित फुटसल नेशनल क्लब चैंपियनशिप में भोपाल की हज़रत निज़ामुद्दीन फुटसल टीम ने पहली बार क्वालीफाई किया है। यह प्रतियोगिता 3 अगस्त से 18 अगस्त 2025 तक रुद्रपुर, उत्तराखंड में आयोजित की जा रही है, जिसमें देशभर से 17 टीमें भाग ले रही हैं। हज़रत निज़ामुद्दीन की टीम को पूल सी में रखा गया है, जिसमें अन्य टीमें हैं – पांडिचेरी यूनाइटेड फुटबॉल अकादमी, K3 फुटसल क्लब और गोल हंटरज़ एफसी। यह भोपाल के फुटसल इतिहास के लिए गर्व का क्षण है क्योंकि पहली बार किसी स्थानीय क्लब ने राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच बनाई है। अप्रैल 2025 में राज्य चैंपियनशिप जीतकर टीम ने यह उपलब्धि हासिल की थी। टीम के रवाना होने से पहले एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें क्लब के फाउंडर मोहम्मद शाहिद, प्रेसिडेंट तनवीर दाद, डा. विवेक सिंह परिहार (पैरास्पोर्ट्स एसोसिएशन अध्यक्ष), फिरोज़ खान (स्पोर्ट्स टूरिज्म इंडिया), अश्विन शर्मा (चायलीला), सनी व पंकज (योर जर्सी) समेत अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने टीम को शुभकामनाएं दीं।

टीम के खिलाड़ी इस प्रकार हैं

ऋषभ रायकवार (कप्तान), प्रफुल्ल लिखितकर (उपकप्तान और गोलकीपर), फैसल हुसैन, हर्ष सुहांदा, निखिल कैटरे, अर्जुन शुक्ला, ऋषभ सिंह राजपूत, तरुण सिंह, वेदांत राय, अंश वाल्टर, लक्ष्य उप्पल, अनमोल पार्टेटी (जीके), दर्शित सिंह भदौरिया, दीपक कुमार, दिव्यांशु मरावी, मिलिन डुमरे, प्रयांशु मरावी।

सहायक स्टाफ में शामिल हैं

प्रबंधक मोहम्मद शाहिद, सहायक प्रबंधक संदीप मंडल, मुख्य कोच अल्तमश शेख, गोलकीपर कोच अभिषेक गोस्वामी, फिजियो यश प्रशांत नाइकवाड़।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles