नई दिल्ली: इंग्लैंड दौरे पर बेहतरीन प्रदर्शन के बाद अब भारतीय टीम का ध्यान टी20 क्रिकेट पर केंद्रित है। सितंबर में होने वाले एशिया कप के लिए अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति जल्द ही टीम की घोषणा करेगी। हालांकि, यह काम चयनकर्ताओं के लिए आसान नहीं होगा क्योंकि हाल के दिनों में शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी भी टी20 टीम से बाहर रहे हैं, जिससे चयन को लेकर असमंजस बना हुआ है। अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ियों ने मौके को दोनों हाथों से लपका है। एशिया कप से पहले शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर की वापसी की मांग तेज हो गई है। इस बीच भारत के पूर्व तेज गेंदबाज डोडा गणेश ने गिल और श्रेयस के अलावा केएल राहुल की टी20 टीम में वापसी की मांग कर दी है। 493 विकेट वाले कर्नाटक के पूर्व खिलाड़ी ने कहा है कि भारत की टी20 टीम चुनने में चयनकर्ताओं को सिरदर्दी होने वाली है।
तीन साल बाद भी चयनकर्ताओं की नजरों से दूर?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डोडा गणेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “चयनकर्ताओं को श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल और केएल राहुल को T20 टीम में शामिल करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी।” खास बात यह है कि केएल राहुल लगभग तीन साल से भारत की T20 टीम से बाहर हैं। वह आखिरी बार **टी20 वर्ल्ड कप 2022** के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भारत के लिए इस फॉर्मेट में खेले थे। उसके बाद से उन्हें टी20 टीम में जगह नहीं मिली है, जिससे उनकी वापसी को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं।
केएल राहुल की वापसी पर सवाल
केएल राहुल के बिना भारतीय टीम 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने में कामयाब रही, जिससे यह साफ हो गया कि नई पीढ़ी के खिलाड़ियों ने खुद को इस फॉर्मेट में बेहतरीन तरीके से ढाल लिया है। यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और इशान किशन जैसे प्रतिभावान बल्लेबाज भी टीम से बाहर चल रहे हैं, वहीं अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ियों ने मिले हुए मौकों को पूरी तरह भुनाया है। ऐसे में केएल राहुल के लिए वापसी की राह आसान नहीं है। मौजूदा टी20 टीम का जो टेम्पलेट बना है, उसमें शीर्ष क्रम में एक तकनीकी दाएं हाथ के बल्लेबाज की जरूरत बहुत कम महसूस की जा रही है, जिससे राहुल की वापसी की संभाव

