यशस्वी-गुरबाज ओपनर, रोहित शर्मा आउट, राशिद कप्तान, इस खिलाड़ी ने चुनी इंडिया-अफगानिस्तान ऑल-टाइम प्लेइंग इलेवन

0

नई दिल्ली: एशिया कप 2025 से पहले अफगानिस्तान के ऑलराउंडर गुलबदीन नायब ने इंडिया-अफगानिस्तान ऑल-टाइम प्लेइंग इलेवन का चयन किया है, जिसमें उन्होंने रोहित शर्मा और एमएस धोनी जैसे बड़े नामों को जगह नहीं दी। यह चयन चर्चा का विषय बना हुआ है। गुलबदीन नायब को भी एशिया कप 2025 के लिए अफगानिस्तान की प्रारंभिक टीम में शामिल किया गया है, जहां वह अपनी टीम के लिए अहम भूमिका निभाने वाले खिलाड़ी होंगे। गुलबदीन नायब ने अगस्त 2011 में अफगानिस्तान के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक 89 वनडे और 75 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और उन्होंने वनडे में 1,332 रन जबकि टी20 इंटरनेशनल मैचों में 945 रन बनाए हैं। उन्होंने वनडे में 74 और टी20आई में 33 विकेट भी लिए हैं।

यशस्वी जायसवाल और रहमानुल्ला गुरबाज होंगे ओपनिंग जोड़ी

अफगानिस्तान के ऑलराउंडर गुलबदीन नायब ने अपनी ऑल-टाइम इंडिया-अफगानिस्तान प्लेइंग इलेवन का चयन किया है। इस टीम में उन्होंने ओपनिंग के लिए रहमानुल्ला गुरबाज और यशस्वी जायसवाल को चुना है। तीसरे नंबर पर उन्होंने भारतीय कप्तान विराट कोहली को जगह दी है, जबकि चौथे नंबर पर मुंबई इंडियंस के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को शामिल किया गया है।

यह चयन दोनों देशों के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का संतुलित मिश्रण प्रस्तुत करता है। गुलबदीन ने अफगानिस्तान के प्रमुख ऑलराउंडर मोहम्मद नबी को मध्यक्रम में शामिल किया उन्होंने भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को भी अंतिम एकादश में जगह दी। क्रिकट्रैकर से बात करते हुए गुलबदीन ने कहा कि मैं ओपनर के रूप में गुरबाज और यशस्वी को उतारना चाहूंगा जबकि कोहली, तिलक वर्मा, नबी और हार्दिक पंड्या मेरी प्लेइंग इलेवन के अगले खिलाड़ी होंगे।

राशिद खान बने टीम के कप्तान

गुलबदीन नायब ने अपनी ऑल-टाइम इंडिया-अफगानिस्तान प्लेइंग इलेवन में राशिद खान को कप्तान बनाया है। टीम के ऑलराउंडर के रूप में उन्होंने अजमतुल्लाह उमरजई और रविंद्र जडेजा दोनों को शामिल किया है। मुख्य स्पिनर के तौर पर मुजीब उर रहमान को जगह मिली है, जबकि तेज गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह और नवीन-उल-हक को टीम में रखा गया है। इस संयोजन से टीम को गेंदबाजी में संतुलन और विविधता मिलने की उम्मीद है।

गुलबदीन नायब की ऑल-टाइम भारत-अफगानिस्तान प्लेइंग XI

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, मोहम्मद नबी, हार्दिक पंड्या, अजमतुल्लाह उमरजई/रविंद्र जडेजा, राशिद खान (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here