(NST News).भोपाल। कैम्पियन स्कूल, अरेरा कॉलोनी के 22 रोलर स्केटर्स 11 से 15 अगस्त तक जयपुर (राजस्थान) स्थित एस.एन.आर. इंटरनेशनल स्कूल के स्केटिंग रिंक में आयोजित सीबीएसई वेस्ट ज़ोन रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। खिलाड़ी 10 अगस्त को प्रतियोगिता के लिए रवाना होंगे। यह पांच दिवसीय प्रतियोगिता सीबीएसई द्वारा आयोजित की जा रही है, जिसमें मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान, दादर-नगर हवेली, दमन और दीव सहित विभिन्न राज्यों के सीबीएसई विद्यालयों के लगभग 1000 खिलाड़ी भाग लेंगे। कैम्पियन स्कूल से कक्षा 2 से 12 तक के चयनित स्केटर्स में बालक वर्ग से विराट, प्रणव, मोहम्मद अब्दुल्लाह, आरव सिंह, ज्वेल, राहुल, प्रतीक, संभव, अर्जुन, मोहम्मद अबान, सनमीत, दिव्यांश, सुषमीत, शॉन सेल्विन, यशनील और निष नेमा शामिल हैं। वहीं, बालिका वर्ग से जफीरा, अनविता, काश्वी, अमाया, ऋषिका शिंदे और ऋषिका चावड़ा प्रतियोगिता में भाग लेंगी। ये सभी खिलाड़ी क्वाड्स और इनलाइन कैटेगरी के विभिन्न आयु वर्गों में स्कूल का प्रतिनिधित्व करेंगे। कैम्पियन स्कूल के शारीरिक शिक्षा शिक्षक एवं कोच संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में इन खिलाड़ियों ने नियमित अभ्यास कर अपनी तैयारी पूरी की है। इनका चयन भोपाल में शानदार प्रदर्शन और योग्यता के आधार पर हुआ है। प्राचार्य फादर डॉ. अथनस लकड़ा एस.जे., उप प्राचार्य मनोज मिंज एस.जे. और शारीरिक शिक्षा विभाग के एचओडी जोंसी कोशी ने सभी स्केटर्स और कोच को शुभकामनाएं दीं और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।
Home मध्यप्रदेश खेल सीबीएसई वेस्ट ज़ोन रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में चमक बिखेरेंगे कैम्पियन स्कूल के...


