28.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

Asia Cup: हार्दिक पंड्या सेहत की परीक्षा से गुजरेंगे सूर्यकुमार यादव एक सप्ताह और NCA में गुजारेंगे

नई दिल्ली: एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया के ऐलान से पहले ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में फिटनेस टेस्ट से गुजरेंगे। वहीं, टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव स्पोर्ट्स हर्निया सर्जरी के बाद पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं और उन्हें एनसीए में एक सप्ताह और बिताना होगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हार्दिक का 11 और 12 अगस्त को रूटीन फिटनेस परीक्षण होगा। जुलाई के मध्य से मुंबई में ट्रेनिंग कर रहे 31 वर्षीय पंड्या ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत की जीत में अहम योगदान दिया था। हाल के समय में व्हाइट-बॉल क्रिकेट में उनके प्रदर्शन को देखते हुए टीम मैनेजमेंट को उनसे एशिया कप में भी बड़ी उम्मीदें होंगी।

टीम चयन से पहले चयनकर्ताओं की रणनीति

पंड्या से पहले मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने 27 से 29 जुलाई के बीच अपना फिटनेस टेस्ट पूरा किया था। दिसंबर 2023 के बाद से उन्होंने भारत के लिए टी20 क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन आईपीएल में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को चैंपियन बनाया, जबकि 2025 में पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि चयनकर्ता एशिया कप के लिए श्रेयस को मौका देते हैं या नहीं।

एशिया कप से पहले फिटनेस पर फोकस

इस बीच भारतीय टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव जून में जर्मनी के म्यूनिख में हुई स्पोर्ट्स हर्निया सर्जरी से अब तक पूरी तरह नहीं उबर पाए हैं। जानकारी के मुताबिक, सूर्या को फिजियो और मेडिकल टीम की निगरानी में फिटनेस हासिल करने के लिए एनसीए में एक और हफ्ता रहना होगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में सूर्यकुमार ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वे एनसीए में बल्लेबाजी का अभ्यास करते नजर आए थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles