34.2 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

Football: क्रिस्टल पैलेस ने लिवरपूल को मात देकर कम्युनिटी शील्ड पर कब्जा किया

लंदन: क्रिस्टल पैलेस ने इस सत्र में अपनी जबरदस्त form जारी रखते हुए प्रीमियर लीग चैंपियन लिवरपूल को वेम्बली में हराकर कम्युनिटी शील्ड फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। दूसरी तरफ, इंटर मियामी को लियोनल मेसी की गैरमौजूदगी में मेजर लीग सॉकर के एक मुकाबले में ऑरलैंडो सिटी के खिलाफ 4-1 से हार का सामना करना पड़ा।

वेम्बली में उलटफेर करते हुए क्रिस्टल पैलेस ने दबदबा बनाया

मई में एफए कप फाइनल में मैनचेस्टर सिटी को हराकर उलटफेर का शिकार बनाने के बाद, क्रिस्टल पैलेस ने फिर से कठिन हालात का सामना किया। उनका मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा, लेकिन पेनल्टी शूटआउट में उन्होंने 3-2 से जीत दर्ज की। इस मैच में गोलकीपर डीन हेंडरसन का प्रदर्शन शानदार रहा, जिन्होंने दो पेनल्टी बचाकर टीम को जीत दिलाई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हेंडरसन ने मैच के बाद कहा, “यह अविश्वसनीय है। लिवरपूल जीत का प्रबल दावेदार था, जिसमें कई शानदार खिलाड़ी हैं और टीम बहुत मजबूत है। तीन महीने के अंदर हमने दो बड़ी ट्रॉफियां जीती हैं, जो असाधारण है।” एफए कप जीतकर पहली बार बड़ी ट्रॉफी हासिल करने के बाद, कम्युनिटी शील्ड जीतकर क्रिस्टल पैलेस ने साबित कर दिया कि उनकी पिछली सफलता केवल संयोग नहीं थी।

मेसी की गैरमौजूदगी में इंटर मियामी को ऑरलैंडो सिटी से करारी हार

मेसी दाहिने पैर में चोट लगने के कारण इस मैच में नहीं खेल पाए और मियामी को उनकी बड़ी कमी खली। इस 38 वर्षीय खिलाड़ी को यह चोट दो अगस्त को नेकाक्सा के खिलाफ लीग कप मैच में लगी थी। मेसी ने अपने क्लब के 23 मैचों में से 18 मैच में खेलते हुए 18 गोल किए हैं। ऑरलैंडो सिटी की तरफ से लुइस मुरील ने प्रत्येक हाफ में एक गोल किया जबकि मार्टिन ओजेडा ने एक गोल करने के अलावा एक गोल में मदद की। मुरील ने ओजेडा की मदद से दूसरे मिनट में गोल करके ऑरलैंडो सिटी को बढ़त दिलाई, जो केवल तीन मिनट तक कायम रही। यानिक ब्राइट ने अपने 40वें मैच में अपना पहला गोल करके इंटर मियामी को बराबरी पर ला दिया। ऑरलैंडो सिटी ने दूसरे हाफ के पांच मिनट बाद मुरील के आठवें गोल की मदद से 2-1 की बढ़त बना ली। ओजेडा ने 58वें मिनट में और मार्को पासालिक ने 88वें मिनट में बिना किसी मदद के गोल करके ऑरलैंडो सिटी की बड़ी जीत सुनिश्चित की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles