27.5 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

DPL 2025: हाई स्कोरिंग मुकाबले में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स की जीत

नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 के 18वें मैच में रोमांच चरम पर पहुंचा, लेकिन नई दिल्ली टाइगर्स के लिए अंत निराशाजनक रहा। टीम के गेंदबाज राहुल चौधरी ने आखिरी ओवर में हैट्रिक लेकर मैच को रोमांचक मोड़ पर ला दिया, मगर यह उनकी टीम की हार टालने के लिए पर्याप्त नहीं था। साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने 19.5 ओवर में 3 विकेट शेष रहते 197 रन का विशाल लक्ष्य हासिल कर लिया। अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेले गए इस मुकाबले में सुपरस्टार्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

ध्रुव कौशिक और दीपक पूनिया की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

नई दिल्ली टाइगर्स ने ध्रुव कौशिक और दीपक पूनिया की शानदार बल्लेबाजी के दम पर 20 ओवर में 9 विकेट पर 196 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। ध्रुव कौशिक ने 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से 41 गेंदों पर 65 रन ठोके, जबकि दीपक पूनिया ने 3 चौके और 4 छक्के लगाकर सिर्फ 24 गेंदों में 54 रन बनाए। मध्यक्रम में पार्थ बाली और वैभव रावल ने भी उपयोगी पारियां खेलते हुए टीम के स्कोर को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।

साउथ दिल्ली की जीत में गेंदबाजी का कमाल

पार्थ बाली ने 26 गेंद में 26 रन का योगदान दिया, जबकि वैभव रावल 17 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए। गेंदबाजी में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के अमन भारती सबसे सफल रहे, जिन्होंने 31 रन देकर 3 विकेट चटकाए। उनके अलावा सुमित कुमार बेनीवाल, हिमांशु चौहान, विजन पांचाल और कप्तान आयुष बदोनी ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने 19.5 ओवर में 7 विकेट खोकर 198 रन बनाते हुए रोमांचक मुकाबला अपने नाम किया।

आखिरी ओवर का थ्रिल

साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने 19 ओवर में 4 विकेट पर 185 रन बनाए थे और जीत के लिए आखिरी ओवर में 12 रन चाहिए थे। नई दिल्ली टाइगर्स के कप्तान हिम्मत सिंह ने 20वां ओवर डालने की जिम्मेदारी राहुल चौधरी को दी। राहुल ने पहली तीन गेंदों पर कमाल करते हुए अनमोल शर्मा, सुमित माथुर और गुलजार संधू को पवेलियन भेज हैट्रिक पूरी की। लेकिन चौथी गेंद वाइड हो गई और उस पर चौका लग गया, जिससे मैच का रुख बदल गया।

अनमोल-तेजस्वी की शतकीय पार्टनरशिप

अभिषेक खंडेलवाल ने चौथी गेंद पर दो रन लेकर दबाव कम किया और फिर पांचवीं गेंद पर मिड-विकेट के ऊपर से शानदार छक्का लगाकर साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स को जीत दिला दी। टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज तेजस्वी दहिया को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 38 गेंदों में 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से 72 रन बनाए। वहीं, अनमोल शर्मा ने 52 गेंदों पर 7 चौके और 4 छक्के लगाकर 79 रन बनाए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 114 रन की शानदार साझेदारी की। नई दिल्ली टाइगर्स के लिए प्रिंस यादव ने 41 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि प्रद्युम्न सनन ने 28 रन देकर एक सफलता हासिल की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles