23.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

मप्र के 30 पहलवान राष्ट्रीय अंडर-23 कुश्ती में करेंगे दमखम का प्रदर्शन

(NST News) भोपाल. इंदौर के श्री चंद्रपाल गुरु व्यायाम शाला, पाटनीपुरा में आयोजित अंडर-23 राज्य स्तरीय कुश्ती चयन स्पर्धा में मध्य प्रदेश के 30 पहलवानों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। यह चयन महिला, ग्रीको रोमन और फ्री स्टाइल तीनों वर्गों में हुआ। महिला वर्ग में 50 किग्रा – माधुरी पटेल (खंडवा), 53 किग्रा – प्रियांशी प्रजापत (उज्जैन), 55 किग्रा – शिवानी शर्मा (मुरैना), 57 किग्रा – हंसाबेन राठौर (इंदौर), 59 किग्रा – रेखा जाट (भोपाल अकैडमी), 62 किग्रा – पायल पटेल (खंडवा), 65 किग्रा – विशाखा चौधरी (इंदौर), 68 किग्रा – तनु जाट (देवास), 72 किग्रा – कशिश वर्मा (इंदौर) और 76 किग्रा – अंजू करोसिया (इंदौर) शामिल हैं। ग्रीको रोमन वर्ग में 55 किग्रा – राजू बोरासी (इंदौर), 60 किग्रा – शिवम कोरव (भोपाल अकैडमी), 63 किग्रा – हरिओम पुरी (भोपाल अकैडमी), 67 किग्रा – गौरव यादव (जबलपुर), 72 किग्रा – महेश राठौर (इंदौर), 77 किग्रा – औरंगजेब खान (इंदौर), 82 किग्रा – युवराज पाल (इंदौर), 87 किग्रा – अभिषेक यादव (इंदौर), 97 किग्रा – दर्शन दांगी (इंदौर) और 130 किग्रा – रसल जोर्डन (रीवा) ने जगह बनाई।

फ्री स्टाइल वर्ग में 57 किग्रा – अभिषेक यादव (सागर), 61 किग्रा – ललित कौशल (इंदौर), 65 किग्रा – यशपाल (इंदौर), 70 किग्रा – रोहित प्रजापत (उज्जैन), 74 किग्रा – शिवम यादव (इंदौर), 79 किग्रा – रोहित प्रजापत (इंदौर), 86 किग्रा – फराज हुसैन (ग्वालियर), 92 किग्रा – राजा बाबू (सीहोर), 97 किग्रा – कृष्ण बिश्नोई (हरदा) और 125 किग्रा – मोक्ष चतुर्वेदी (भोपाल अकैडमी) का चयन हुआ। आगामी राष्ट्रीय अंडर-23 बालक/बालिका कुश्ती प्रतियोगिता रांची (झारखंड) में होगी, जहां ये खिलाड़ी मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश कुश्ती के पितामह विश्वामित्र अवार्डी गुरु शिवराम पटेल पहलवान, ओलंपियन अर्जुन अवॉर्डी पप्पू यादव, विश्वामित्र अवॉर्डी शाकिर नूर, गोविंद गुर्जर और व्यायामशाला के संयोजक चंद्रपाल गुरु की मौजूदगी में हुआ। मध्य प्रदेश एमेच्योर कुश्ती संघ द्वारा आयोजित इस स्पर्धा ने युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता दिखाने का मौका दिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles