भोपाल। एन आर आई ग्लोबल स्कुल में 4 से 8 अगस्त 2025 तक आयोजित राष्ट्रीय वेस्ट जोन तैराकी प्रतियोगिता में एक्रोबेट स्पोर्ट्स क्लब पुरषोत्तम गौर तरण पुष्कर के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 06 पदक प्राप्त किये जिसमे U-14 बालिका समूश में हिमांशी लीलानी ने 03 रजत पदक एवं मोली आहूजा ने 03 कांस्य पदक जीते।
एक्रोबेट स्पोर्ट्स क्लब पुरषोत्तम गौर तरण पुष्कर से लगभग 30 तैराकों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। पदक विजेताओं के अलावा एक्रोबेट स्पोर्ट्स क्लब के तैराक तृषा विश्वकर्मा (U-11 गर्ल्स ), अवनि कौशल (U-11 गर्ल्स), रणवीर सिंह (U-17 बॉयज), अरीज़ खान (U-14 बॉयज), ध्रुव सिंह नेगी (U-11 बॉयज), तेजस्विनी कौशल, मोक्षित ताम्बे, ऋषभ कौशिक, पीहू जैन, मेलिसा साजु अब्राहम, सुकुर्था, पोयम मुदलियार, मितली निकुम्भ, अभ्युदय राय अदि तैराकों ने प्रतियोगिता के अपने अपने वर्ग में फाइनल खेला।
प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं गुजरात के लगभग 400 से अधिक स्कूल के 1500 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।सभी तैराक मुख्य कोच जोगिन्दर प्रसाद एवं कंडीशनिंग कोच जे पी तिवारी के मार्गदर्शन में अपना कौशल निखार रहे है।तैराको की इस शानदार उपलब्धि पर एक्रोबेट स्पोर्ट्स क्लब पुरषोतम गौर स्विमिंग पूल के संचालक डॉ संतोष कटियार, प्रतीक कटियार, वरिष्ठ तैराकी कोच आर डी झा, ट्रायथलोन कोच मनोज कुमार झा, कोच जोगिन्दर प्रसाद, प्रबंधक बृजभान सिंह धाकड़ एवं अभिभावकों ने बधाई एवं आने बाली प्रतियोगिताएं हेतु शुभकामनाएँ दी है।


