29.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

बीएचईएल खिलाड़ियों के लिए किट अलाउंस और भत्तों में वृद्धि की मांग तेज

(NST News) भोपाल. आल इंडिया बीएचईएल एम्प्लॉइज यूनियन (ऐबू) ने बीएचईएल कर्मचारियों में शामिल खिलाड़ियों के लिए किट अलाउंस और अन्य भत्तों में तुरंत बढ़ोतरी की मांग दोहराई है। यह मुद्दा लगभग 14 साल से लंबित है। यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने बीएचईएल कार्पोरेट के महाप्रबंधक (एचआर एडमिनिस्ट्रेशन एवं आईएसएमजी) और बीएचईएल स्पोर्ट्स के अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव, साथ ही चीफ स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर भरत पंवार से मुलाकात की।
बैठक में प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि कंपनी का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को मौजूदा दरों पर किट अलाउंस और नकद भत्ते मिलना अब पर्याप्त नहीं है, क्योंकि 2010-11 के बाद से महंगाई में काफी वृद्धि हो चुकी है। यूनियन के महासचिव रामनारायण गिरी ने बताया कि खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतर-इकाई प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए कई बार अपने खर्च से व्यवस्था करनी पड़ती है।
यूनियन ने किट अलाउंस को 5000 और 10000 रुपये तक बढ़ाने की मांग की है, साथ ही अल्पाहार और नकद भत्तों को भी महंगाई के अनुरूप संशोधित करने पर जोर दिया है। इसके अलावा, सभी ट्रेन यात्राओं में खिलाड़ियों को सुविधा प्रदान करने की भी सिफारिश की गई है।
प्रतिनिधिमंडल में आल इंडिया बीएचईएल एम्प्लॉइज यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष बलवंत सिंह रावत, ऐबू बीएचईएल भोपाल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीरेंद्र कुमार सिंह और कार्यवाहक अध्यक्ष आशीष सोनी शामिल थे। यूनियन ने उम्मीद जताई है कि प्रबंधन जल्द ही इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेगा, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा और प्रेरणा मिल सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles