UEFA Super Cup: फाइनल में टॉटेनहैम को पेनल्टी पर हराकर पीएसजी ने यूईएफए सुपर कप पर किया कब्जा

0

पेरिस: चैंपियंस लीग के विजेता पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने अपने शानदार अभियान को जारी रखते हुए बुधवार को फाइनल में टॉटेनहैम को पेनल्टी शूटआउट में मात देकर यूईएफए सुपर कप जीत लिया। यह फ्रांस के इस फुटबॉल क्लब की इस साल में पांचवीं ट्रॉफी है, जिससे पीएसजी की दबंग उपस्थिति यूरोपियन फुटबॉल में और मजबूत हुई है। नूनो मेंडेस ने पेनल्टी शूटआउट में निर्णायक स्पॉट किक को गोल में बदलकर पीएसजी की शानदार वापसी को सफल बनाया। पीएसजी की जीत उस समय लगभग असंभव लग रही थी, जब चैंपियंस लीग और यूरोपा लीग विजेताओं के बीच खेले गए इस वार्षिक मुकाबले में टॉटेनहैम 85वें मिनट तक 2-0 की बढ़त बनाए हुए था।

ली कांग-इन ने निचले कोने में जोरदार शॉट लगाकर पीएसजी के लिए पहला गोल किया, जबकि उनके साथी गोंकालो रामोस ने इंजरी टाइम के चौथे मिनट में बराबरी का गोल दागकर उडीन के स्टेडियो फ्रीउली में खेले गए रोमांचक मैच का स्कोर 2-2 कर दिया। पेनल्टी शूटआउट में पीएसजी के लिए विटिना पहले प्रयास में चूक गए, जिससे टॉटेनहैम ने 2-0 की बढ़त बनाकर फिर से बढ़त लेने का मौका पा लिया। लेकिन मिकी वैन डे वेन और मैथिस टेल टॉटेनहैम के पेनल्टी को गोल में नहीं बदल पाए, जबकि पीएसजी ने लगातार चार पेनल्टी को सफलतापूर्वक गोल में बदलकर जीत हासिल की। पीएसजी ने इस साल चैंपियंस लीग,लीग 1 और कूप डी फ़्रांस का तिहरा ख़िताब जीता था। उसने जनवरी में ट्रॉफी डेस चैंपियंस भी जीता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here