34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

जीएच रायसोनी स्मृति बैडमिंटन: मुख्य ड्रा के करीब पहुंचे अमित, शौर्य, अनस और पियूष

(NST News) भोपाल। राजधानी में चल रही जीएच रायसोनी स्मृति 63वीं इंटर डिस्ट्रिक्ट एवं 78वीं एमपी स्टेट सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप-2025 में धार के अमित राठौर, शौर्य मिश्रा, अनस मोहम्मद शेख और पियूष बाबोड़े ने क्वालिफिकेशन राउंड के दूसरे दौर में जीत दर्ज कर मुख्य ड्रा में जगह बनाने के करीब पहुंच गए हैं। मुख्य ड्रा के मुकाबले 15 अगस्त से खेले जाएंगे। प्रतियोगिता भोपाल डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में जिया स्पोर्ट्स क्लब, गोविंदपुरा में आयोजित हो रही है।

अमित राठौर ने आरुष सुपेकर को 15-10, 15-10 से हराते हुए बेहतरीन कोर्ट कंट्रोल और डाउन द लाइन स्मैश का प्रदर्शन किया। शौर्य मिश्रा ने हिमांशु कारपेंटर को 15-9, 15-4 से मात दी। आठवीं सीड अनस मोहम्मद शेख ने अर्द्धन्दू पांडेय को 15-9, 15-7 से आसानी से हराया। वहीं पियूष बाबोड़े ने धीरेन्द्र कुशवाहा को रोमांचक मुकाबले में 15-14, 15-9, 15-14 से हराया।

महिला एकल वर्ग में अनन्या शर्मा, शिवानी चौधरी, नौदिता गुप्ता, ओजस्वी भोमिया, आदित्या शर्मा और अदिति वर्मा ने जीत दर्ज की। पुरुष युगल में आकाश चौहान-अभिमन्यु सिंह, हिमांशु कारपेंटर-रोबिन, और शिवांश गुर्जर-वैभव खरे की जोड़ी सफल रही। मिश्रित युगल में ओम पटेल-कृति तिवारी, अमित राठौर-अनिशा वसे, यशपाल यादव-शिवानी चौधरी और गरिमा सप्रे-भुवन चंद्र कोटिकला ने जीत हासिल की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles