मध्यप्रदेश की नम्रता बत्रा ने चीन में वर्ल्ड गेम्स में जीता रजत पदक

0

(NST News) भोपाल। मध्यप्रदेश की वूशु खिलाड़ी नम्रता बत्रा ने चीन के चेंगदू में आयोजित वर्ल्ड गेम्स अंतरराष्ट्रीय वूशु प्रतियोगिता में भारत के लिए रजत पदक जीता। वह भारतीय वूशु टीम की ओर से खेल रही थीं। नम्रता एकलव्य अवॉर्ड से सम्मानित हो चुकी हैं और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय वूशु स्पर्धाओं में कई पदक जीत चुकी हैं। नम्रता को विश्वामित्र अवॉर्डी और भारतीय वूशु दल की प्रशिक्षक सारिका गुप्ता ने प्रशिक्षण दिया है। वह इंदौर की मूल निवासी हैं और अपने शुरुआती दिनों में इंदौर जिला वूशु संघ के सचिव सोनू जाटव से भी प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी हैं। इससे पहले, हाल ही में रूस में हुई मास्को वूशु स्टार प्रतियोगिता 2025 में भी नम्रता ने स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया था। वर्ल्ड गेम्स में करीब 30 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच नम्रता ने शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल तक पहुंचीं। नम्रता की इस बड़ी उपलब्धि पर कई लोगों ने बधाई दी। इनमें आईपीएस एन.के. त्रिपाठी, प्रशिक्षक सारिका गुप्ता, रजनीश सक्सैना, भाजपा प्रकोष्ठ अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा, माया रजक, विकास चतुर्वेदी और अनामिशरण शामिल हैं। सभी ने उनके खेल कौशल और मेहनत की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here