एशिया कप 2025: हरभजन सिंह ने टीम का चयन, अभिषेक–यशस्वी–गिल ओपनिंग, संजू और तिलक बाहर

0

नई दिल्ली:अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम की घोषणा 19 अगस्त को करेगी। इस अहम टूर्नामेंट में भारतीय टीम के लिए सूर्यकुमार यादव पूरी तरह फिट नजर आ रहे हैं और टीम की कप्तानी संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनके फिटनेस और अनुभव से टीम को अहम मुकाबलों में मजबूती मिलने की उम्मीद है।

एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम की घोषणा से पहले टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने अपनी पसंदीदा टीम का चयन किया। इस चयन में सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि हरभजन ने अपनी टीम में संजू सैमसन और तिलक वर्मा को जगह नहीं दी, जबकि ये दोनों इस समय भारतीय टी20 टीम के अहम सदस्य माने जाते हैं। उनके इस फैसले ने फैंस और क्रिकेट विशेषज्ञों के बीच चर्चाओं को बढ़ा दिया है।

हरभजन सिंह ने एशिया कप टीम में श्रेयस को जगह दी, संजू और तिलक को किया बाहर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हरभजन सिंह ने अपनी टीम में अभिषेक शर्मा, यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल को ओपनर के रूप में चुना, जबकि श्रेयस अय्यर को भी उन्होंने अपनी टीम में जगह दी। इसके अलावा, भज्जी ने वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और रियान पराग को तीन स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में शामिल किया। वहीं, उन्होंने रिंकू सिंह का चयन अपनी टीम में नहीं किया, जो कई फैंस के लिए चौंकाने वाला फैसला रहा।

हरभजन सिंह ने बताया कि उनकी टीम में यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, रियान पराग, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह को शामिल किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि केएल राहुल का नाम उन्होंने अपनी टीम में नहीं लिया, हालांकि वह एक बहुत अच्छा विकल्प हो सकते हैं, खासकर क्योंकि किसी अन्य विकेटकीपर को नहीं रखा गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भज्जी ने यह भी कहा कि टीम में या तो केएल राहुल या ऋषभ पंत में से किसी एक का होना जरूरी है।

केएल राहुल इस समय टी20 टीम की योजना में शामिल नहीं हैं और 2022 विश्व कप के बाद से ही टी20 टीम से बाहर हैं। वह टेस्ट और वनडे में नियमित रूप से खेल रहे हैं। वहीं, ऋषभ पंत के पैर में फ्रैक्चर है और वह कुछ महीनों तक मैदान से बाहर रहेंगे। एशिया कप 2025 में भारत अपना अभियान 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ शुरू करेगा। इसके बाद 14 सितंबर को भारत का सामना पाकिस्तान से होगा, जबकि 19 सितंबर को भारत और ओमान के बीच मुकाबला खेला जाएगा। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here