भोपाल। क्वालीफायर धार के कबीर वर्मा नें पुरुष एकल में गत विजेता भोपाल के शिशिर द्विवेदी को 1 घंटे 20 मिनिट चले मैराथन मुकाबले में 27-25, 19-21, 21-17 से और इंदौर की आध्या जैन नें महिला एकल में गत विजेता धार की ऐश्वर्या मेहता को 21-15, 21-10 से हराकर 78 वीं एमपी स्टेट सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दौर में प्रवेश किया. पुरुष युगल में शीर्ष वरीय आदित्योम जोशी-अनुज नें पहले दौर का मुकाबला जीत लिया.
भोपाल डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयोजित और गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन स्पोर्ट्स क्लब, जेके रोड़, गोविंदपुरा में खेली जा रही स्पर्धा के मुख्य ड्रॉ के मुकाबले बड़े उलटफेर के साथ शुरू हुए. पुरुष एकल में क्वालिफिकेशन राउंड के 5 मुकाबले जीतकर मुख्य ड्रॉ में पहुंचे कबीर वर्मा नें गत विजेता शिशिर के विरुद्ध 27-25 से पहला गेम जीता. चोट खाये शिशिर नें दूसरे गेम को 21-19 से जीतने के लिए सबकुछ झोंक दिया. निर्णायक गेम में कबीर नें अपने खेल पर पूरा नियंत्रण रखा और शिशिर से गलतियां कराते हुए 21-17 से गेम जीतकर उलटफेर कर दूसरे दौर में प्रवेश किया.महिला वर्ग में इंदौर की आध्या जैन नें गत विजेता ऐश्वर्या मेहता को सीधे गेमों में 21-15, 21-10 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई. आध्या के सामने डिफेंडिंग चैम्पियन पूरे मैच में अंक बनाने के लिए संघर्ष करती नज़र आई.
अन्य परिणाम-
पुरुष एकल – कनिष्क शर्मा (धार) विवि युवराज वर्मा (देवास) 23-21, 15-21, 22-20 मृदुल भिरयानी (ग्वालियर) विवि प्रज्वल मालाकार (इंदौर) 10-21, 21-8, 21-2 कन्हैया शर्मा (एमपीबीए) विवि अनिकेत यादव (धार) 21-16, 21-15 आशय (छिंदवाड़ा) विवि अवध बिल्लोरे (धार) 21-17, 21-12 अनिकेत परदेशी (इंदौर) विवि प्रखर श्रीवास्तव (ग्वालियर) 21-11, 21-14 संयम गुप्ता (बड़वानी) विवि अनुज काले (एमपीबीए) 21-9, 21-16 अमित राठौर (धार) विवि जयंत सिसोदिया (धार) 21-11, 21-16 शौर्य मिश्रा (ग्वालियर) विवि संजय ठाकुर (धार) 21-14, 21-18 देव कुमावत (ग्वालियर) विवि वत्सल सोमन (इंदौर) 21-18, 10-21, 21-8 उज्जवल गोयल (ग्वालियर) मंत्र सोनेजा (एमपीबीए) 21-12, 10-21, 21-12 भुवन चंद्र कोटीकला (जबलपुर) विवि आदित्योम जोशी (एमपीबीए) 21-13, 18-21, 21-19 आदित्य चौहान (धार) विवि जयंत (ग्वालियर) 14-21, 21-13, 21-15 रुद्र प्रताप ठाकुर (ग्वालियर) विवि गौरव परमार (इंदौर) 23-21, 21-13 अगद बावेजा (ग्वालियर) कुशाग्र पांडे (धार) 21-16, 21-9 ऋषभ राठौर (बड़वानी) विवि आकाश चौहान (उज्जैन) 21-12, 3-0 (रिटायर्ड)।
महिला एकल – स्वाति सिंह सोलंकी (इंदौर) विवि पाखी गुप्ता (ग्वालियर) 21-15, 21-15 गौरी छित्ते (इंदौर) विवि वनाधी चौधरी (उज्जैन) 21-9, 21-13 भूमिका वर्मा (उज्जैन) विवि संस्कृति अग्रवाल (ग्वालियर) 21-16, 21-11 अनिशा वासे (भोपाल) शारा (ग्वालियर) 21-18, 21-19 केया चंदानी (एमपीबीए) विवि गरिमा (भोपाल) 19-21, 21-11, 21-14 अनुष्का शाहपुरकर (एमपीबीए) विवि सौम्या (भोपाल) 21-12, 21-10 अदिति वर्मा (भोपाल) विवि अवनि (इंदौर) 21-17, 21-5 ।
पुरुष युगल – आदित्योम जोशी-अनुज खरे विवि भुवन-कुशाग्र 21-15, 21-16 आदित्य चौहान-अमित राठौर विवि प्रियव्रत सिंह-ध्रुव सिंह 21-16, 21-16 देव कुमावत-अंगद मुछाल विवि शुभम-अमन 21-13, 23-25, 21-13 गौरव परमार – यशपाल शर्मा विवि प्रज्जवल-अनिकेत 21-10, 21-18 अगद बावेजा-मृदुल भिरयानी विवि रूद्र-नैवैध 21-15, 21-15 शौर्य मिश्रा-अथर्व सक्सेना विवि अस्तित्व-रवि 21-14, 23-21 पियूष बोबाड़े-यश रैकवार विवि कनिष्क-वत्सल 21-13, 21-15।

