महाराजा ट्रॉफी 2025: बेंगलुरु ब्लास्टर्स ने गुलबर्ग मिस्टिक्स को 5 विकेट से हराया

0

बेंगलुरु। महाराजा ट्रॉफी 2025 के आठवें मुकाबले में बेंगलुरु ब्लास्टर्स ने गुलबर्ग मिस्टिक्स को पांच विकेट से मात दी। इस जीत के साथ ब्लास्टर्स ने टूर्नामेंट में अपना खाता खोला और अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गए। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुलबर्ग मिस्टिक्स की टीम 19.5 ओवर में 112 रन पर सिमट गई। लवीश कौशल ने शानदार पारी खेलते हुए 30 गेंदों में नाबाद 54 रन बनाए, जिसमें 5 छक्के और 2 चौके शामिल थे। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज टिककर खेल नहीं पाया। ब्लास्टर्स की ओर से मोहसिन खान, विद्याधर पाटिल, शुभांग हेगड़े और रोहन नवीन ने दो-दो विकेट झटके। जवाब में बेंगलुरु ब्लास्टर्स ने 14.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत के नायक सलामी बल्लेबाज एलआर चेतन रहे। उन्होंने नाबाद 75 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल थे। रोहन नवीन ने भी नाबाद 16 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में गुलबर्ग की ओर से विजयकुमार वैशाख ने तीन विकेट लिए। इस हार के बाद गुलबर्ग मिस्टिक्स तीन में से केवल एक मैच जीतकर अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here