सीहोर में संभागीय अंडर-17 व 19 कुश्ती प्रतियोगिता 18-19 अगस्त को

0

(NST News)भोपाल। जिला शिक्षा अधिकारी भोपाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार संभागीय शालेय बालक/बालिका फ्री स्टाइल अंडर-17 और अंडर-19 कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 18 और 19 अगस्त 2025 को सीहोर स्थित आवासीय विद्यालय में किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 10 बजे से होगा। भोपाल जिले के चयनित फ्री स्टाइल बालक और बालिका खिलाड़ी 18 अगस्त को सुबह 8 बजे जवाहर चौक बस स्टैंड पर एकत्र होंगे, जहां से पूरी टीम प्रतियोगिता स्थल के लिए रवाना होगी। यदि कोई खिलाड़ी सीधे सीहोर में प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचना चाहता है, तो उसे दल प्रबंधक को एक दिन पूर्व इसकी जानकारी देना अनिवार्य होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here