(NST News) भोपाल. इंदौर के अनिकेत परदेशी ने बड़वानी के ऋषभ राठौर को और एमपीबीए की अनुष्का शाहपुरकर ने उज्जैन की भूमिका वर्मा को पराजित का मप्र बैडमिंटन चैंपियन बनने का गौरव अर्जित किया. भोपाल डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, भोपाल द्वारा मप्र स्टेट बैडमिंटन चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया। जिया स्पोर्ट्स क्लब, गोविंदपुरा में स्पर्धा के अंतिम दिन इंदौर के अनिकेत परदेशी ने दूसरी सीड ऋषभ राठौर से पहला गेम 21-16 से जीता। दूसरे गेम में अपने अनुभव के सहारे ऋषभ ने 21-18 से गेम जीतकर स्कोर 1-1 कर मैच को रोमांचक बना दिया। निर्णायक गेम 15-15 तक बराबर चला। उसके बाद अनिकेत ने अटैकिंग खेल की रणनीति अपनाई और 21-16 से गेम जीतकर पहली बार सीनियर स्टेट बैडमिंटन चैंपियन बनने की उपलब्धि अर्जित की।
महिला एकल फाइनल में अनुष्का ने पहला गेम 25-23 से जीता। लेकिन भूमिका ने दूसरे गेम को 21-16 से अपने नाम कर लिया। अंतिम गेम में अपनी फिटनेस और सटीक स्मैश के चलते अनुष्का ने आसानी से 21-4 से जीत दर्ज़ की। पुरुष युगल का ख़िताब अनुभवी पीयूष बोबाड़े-यश रायकवार ने शीर्ष वरीय आदित्योम-अनुज को कांटे के मुकाबले में 17-21, 21-17, 25-23 से हराकर अपने नाम किया। महिला युगल में पहली वरीयता वाली ऐश्वर्या व प्रियंका पंत की जोड़ी ने प्रनिका-स्वाति को सीधे गेम में 21-15, 21-14 से हराकर जीता। मिश्रित युगल फाइनल में यश परमार-ऐश्वर्या मेहता ने अनुज काले-प्रनिका होलकर को 23-21, 13-21, 21-14 से हराया। खिलाडियों को समारोह के मुख्य अतिथि श्रीराम जोशी, रजिस्ट्रार, जीएच यूनिवर्सिटी, साईखेड़ा, उमाशंकर विश्वकर्मा, जिया के सदस्य, अनिल चौघुले, सचिव मप्र बेडमिंटन संघ, दीपक श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष, मप्र बैडमिंटन संघ व बीडी गौर, चीफ रैफरी नें पुरुस्कृत किया. पूर्व में अतिथियों का स्वागत जिया के सदस्य अंकुर गुप्ता, हबीब हुसैन नें किया।

सेमीफाइनल के परिणाम-
पुरुष एकल- अनिकेत परदेशी (इंदौर) विवि कन्हैया शर्मा (एमपीबीए) 21-10, 21-17 ऋषभ राठौर (बड़वानी) विवि शौर्य मिश्रा (ग्वालियर) 21-16, 21-15
महिला एकल- भूमिका वर्मा (उज्जैन) विवि आध्या जैन (इंदौर) 21-17, 21-11 अनुष्का शाहपुरकर (एमपीबीए) विवि अदिति वर्मा (भोपाल) 21-11, 21-13
पुरुष युगल- आदित्योम जोशी-अनुज काले (एमपीबीए) विवि देव कुमावत (ग्वालियर)-अंगद मुछाल (नीमच) 21-16, 17-21, 21-15 पियूष बोबाड़े-यश रैकवार (धार) विवि अनस मोहम्मद (एमपीबीए) जयंत सिसोदिया (धार) 21-9, 21-18
महिला युगल- ऐश्वर्या मेहता (धार)-प्रियंका पंत (भोपाल) विवि मिहिका जगदाले-गौरी वशिष्ठ (एमपीबीए) 21-12, 21-12 प्रनिका होल्कर (एमपीबीए)-स्वाति सिंह सोलंकी (इंदौर) विवि गौरी छित्ते-क्रांति तिवारी (इंदौर) 21-12, 21-15


