(NST News) भोपाल. सेज इंटरनेशनल स्कूल, अयोध्या नगर में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-XII बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन हुआ। समापन समारोह में सीबीएसई के अधिकारी डॉ. दिनेश पाटीदार, टेक्निकल ऑब्ज़र्वर अतुल जाट और विद्यालय की प्राचार्या नीलम चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट के दौरान विभिन्न आयु वर्ग के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों को हर मैच में रोमांचक खेल देखने को मिला। ओवरऑल चैंपियंस ट्रॉफी इंदौर के न्यू दिगम्बर पब्लिक स्कूल ने अपने नाम की, जिसने कई कैटेगरीज में स्वर्ण और रजत पदक जीतकर दबदबा बनाया।
अंडर-14 बॉयज़ वर्ग में न्यू दिगम्बर पब्लिक स्कूल, इंदौर ने स्वर्ण पदक जीता जबकि ऋषिकुल विद्या निकेतन, ग्वालियर को रजत पदक मिला। कांस्य पदक द शिशुकुंज स्कूल, इंदौर और द शिशुकुंज स्कूल नॉर्थ कैम्पस, इंदौर को मिला। अंडर-14 गर्ल्स वर्ग में स्वर्ण पदक भी न्यू दिगम्बर पब्लिक स्कूल, इंदौर ने हासिल किया, रजत पदक श्री सत्य साईं विद्या विहार, इंदौर को और कांस्य पदक कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल, भेल भोपाल एवं सागर पब्लिक स्कूल, रोहित नगर भोपाल को मिला।
अंडर-17 बॉयज़ वर्ग में ईरा वर्ल्ड स्कूल, ग्वालियर ने स्वर्ण पदक जीता, न्यू दिगम्बर पब्लिक स्कूल, इंदौर ने रजत पदक और कांस्य पदक दिल्ली पब्लिक स्कूल, इंदौर तथा श्री सत्य साईं विद्या विहार, इंदौर ने साझा किया। अंडर-17 गर्ल्स वर्ग में द शिशुकुंज स्कूल, इंदौर ने स्वर्ण पदक जीता, रजत पदक सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, भोपाल को मिला और कांस्य पदक दिल्ली पब्लिक स्कूल, नीलबड़ भोपाल तथा श्री सत्य साईं विद्या विहार, इंदौर ने साझा किया।
अंडर-19 बॉयज़ वर्ग में द आईवी ग्लोबल स्कूल, भोपाल ने स्वर्ण पदक जीता, रजत पदक न्यू दिगम्बर पब्लिक स्कूल, इंदौर ने जबकि कांस्य पदक सागर पब्लिक स्कूल, साकेत नगर भोपाल और दिल्ली पब्लिक स्कूल, नीलबड़ भोपाल ने प्राप्त किया। अंडर-19 गर्ल्स वर्ग में दिल्ली पब्लिक स्कूल, कोलार रोड भोपाल ने स्वर्ण पदक जीता, सेज इंटरनेशनल स्कूल, अयोध्या नगर भोपाल ने रजत पदक और कांस्य पदक सागर पब्लिक स्कूल, साकेत नगर भोपाल तथा स्प्रिंगफील्ड वर्ल्ड स्कूल, विदिशा ने साझा किया। विजेता खिलाड़ी और टीमें अब 2025 में होने वाली सीबीएसई नेशनल बैडमिंटन स्पर्धा में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। सेज ग्रुप के सीएमडी श्री संजीव अग्रवाल और मैनेजिंग डायरेक्टर साक्षी बंसल ने विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


