रांची में हुई प्रतियोगिता में शिवानी शर्मा ने सिल्वर, चार अन्य पहलवानों ने कांस्य पदक दिलाए
(NST News) भोपाल. रांची (झारखंड) में 21 से 24 अगस्त तक आयोजित सीनियर राष्ट्रीय U-23 कुश्ती प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 पदक अपने नाम किए। इस चैंपियनशिप में फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन और विमेंस फ्री स्टाइल स्पर्धाएं हुईं। ओलंपियन और अर्जुन अवॉर्डी पप्पू यादव की देखरेख में मध्यप्रदेश एमेच्योर कुश्ती संघ द्वारा तैयार दल ने दमदार खेल दिखाया। भिंड की शिवानी शर्मा ने 55 किग्रा महिला वर्ग में रजत पदक जीता, जबकि सागर के अभिषेक यादव (57 किग्रा फ्री स्टाइल), खंडवा की माधुरी पटेल (50 किग्रा महिला वर्ग), इंदौर के महेश राठौर (72 किग्रा ग्रीको रोमन) और इंदौर के ही अभिषेक यादव (82 किग्रा ग्रीको रोमन) ने कांस्य पदक हासिल किए। खिलाड़ियों के साथ उनके कोच और प्रशिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। इस सफलता पर भोपाल जिला कुश्ती संघ और अखाड़ा ट्रेनिंग स्कूल परिवार ने पहलवानों, उनके माता-पिता और कोचेज़ को बधाई दी।


