69वीं संभाग स्तरीय 14 वर्ष आयु वर्ग बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ग्वालियर रहा अव्वल

0

(NST News) भोपाल. 69वीं संभाग स्तरीय 14 वर्ष आयु वर्ग बॉक्सिंग प्रतियोगिता का समापन जोश और उत्साह के बीच हुआ। गुना में आयोजित यह प्रतियोगिता दो दिन तक चली, जिसमें ग्वालियर संभाग के तीन जिले गुना, ग्वालियर और भिंड से आए 14 वर्षीय 33 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सभी खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार वर्ग में अपने हुनर और दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में ग्वालियर के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। भिंड के खिलाड़ी दूसरे स्थान पर रहे, जबकि गुना ने तीसरे स्थान पर संतोष किया। खिलाड़ियों की मेहनत और जुझारूपन ने दर्शकों और आयोजकों को प्रभावित किया। प्रतियोगिता का संचालन जिला शिक्षा अधिकारी गोयल के मार्गदर्शन में किया गया। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में कई अधिकारियों और खेल से जुड़े व्यक्तियों का विशेष योगदान रहा। इसमें जिला क्रीड़ा अधिकारी सुरेंद्र पाल सिंह परिहार, ब्लॉक प्रभारी देवेंद्र पटेरिया, उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 के प्राचार्य एच. एन. जाटव, नोडल खेल केंद्र प्रभारी मनोज शर्मा, सीएम रईस स्कूल के पीटीआई देवेंद्र शर्मा, जिला बॉक्सिंग संघ सचिव अंकित देशमुख, मदन महामन, मुकुंद, प्रवीण खांडेकर, नोडल जूडो कोच गौरव प्रताप, बॉक्सिंग सीनियर सहयोगी कोच जय देव रावत और सीनियर खिलाड़ी प्रत्यक्षराज बैरागी, मुकेश खेर तथा अंजलि नामदेव शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here