31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

संजू सैमसन का धमाका, 51 गेंदों पर जड़ा ताबड़तोड़ 121 रन, आखिरी गेंद पर टीम ने किया कमाल

नई दिल्ली: केरल के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन की धमाकेदार पारी की बदौलत रविवार (25 अगस्त) को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में कोच्चि ब्लू टाइगर्स ने एरीज कोल्लम सेलर के खिलाफ आखिरी गेंद पर शानदार जीत दर्ज की। सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरे संजू ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और शानदार शतक जड़कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

हाल ही में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि शुभमन गिल को उपकप्तान बनाए जाने के बाद एशिया कप में भारत की टी20 टीम में संजू सैमसन का ओपनिंग स्थान खतरे में पड़ सकता है। माना जा रहा है कि इसी वजह से 30 वर्षीय संजू ने पिछले दो मैचों में निचले क्रम पर बल्लेबाजी की। पिछले मैच में वह छठे नंबर पर उतरे, लेकिन लय हासिल नहीं कर पाए और 22 गेंदों पर सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हो गए।

सिर्फ 16 गेंदों में अर्धशतक जड़कर संजू सैमसन ने मचाई धूम

एरीज कोल्लम सेलर के खिलाफ 237 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने की जिम्मेदारी कप्तान संजू सैमसन पर थी। उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज़ दिखाते हुए पहले ओवर में दो चौके और एक छक्का जड़कर टीम को लय में ला दिया। पावरप्ले में सैमसन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और टीम ने महज 6 ओवरों में 100 रन पूरे कर लिए। इसी दौरान संजू ने सिर्फ 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे तेज़ अर्धशतक है।

गेंदबाजों पर बरसे संजू, 42 गेंदों में जड़ा शतक

मैच को देखने के लिए करीब 11,000 दर्शकों की भीड़ स्टेडियम में मौजूद थी। संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 14 चौके और 7 छक्कों की मदद से मात्र 42 गेंदों में शतक पूरा किया। हालांकि दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे और तेज़ रन बनाने की कोशिश में सैमसन आउट हो गए। इसके बावजूद उन्होंने एशिया कप से पहले अपनी लय दिखाते हुए 51 गेंदों पर 121 रन की यादगार पारी खेली। मुकाबले का अंत बेहद रोमांचक रहा, जब उनके नए साथी मोहम्मद आशिक ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर कोच्चि ब्लू टाइगर्स को जीत दिलाई।

सैमसन का असाधारण प्रदर्शन, बल्ले से रचा नया इतिहास

2024 से संजू सैमसन का बल्ला टी20 में लगातार गरज रहा है। 30 वर्षीय इस बल्लेबाज ने ओपनिंग करते हुए बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ पांच पारियों में तीन शतक जड़ दिए। पिछले साल वह भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे, जब उन्होंने 12 पारियों में 43.60 की औसत और 180.16 के स्ट्राइक रेट से कुल 436 रन बनाए। इसके बावजूद संभावना है कि 10 सितंबर से दुबई में शुरू होने वाले एशिया कप में सैमसन को ओपनिंग का मौका न मिले। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम के लिए अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल पारी की शुरुआत कर सकते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles