31.6 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

पीवी सिंधु ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता लगातार दूसरा मैच, सात्विक-चिराग भी आगे बढ़े

मलेशिया की लेत्शाना को हराकर सिंधु ने राउंड ऑफ 16 में प्रवेश किया, भारतीय डबल्स जोड़ियों ने भी सफलता हासिल की

पेरिस। डबल ओलिंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप में लगातार दूसरा मैच जीतकर राउंड ऑफ 16 में अपनी जगह बना ली। विमेंस सिंगल्स के राउंड ऑफ 32 में सिंधु ने मलेशिया की लेट्शाना कारुपथेवान को सीधे गेम में हराया। पहले गेम में सिंधु 18-13 से पीछे थीं, लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए 21-19 से गेम अपने नाम किया। दूसरे गेम में उन्होंने शुरुआत से ही बढ़त बनाई और 21-15 से जीत दर्ज की। सिंधु पहले ही ओलंपिक में सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी हैं, और इस जीत से उनका आत्मविश्वास और बढ़ा।

मिक्स्ड डबल्स और मेंस डबल्स में भी भारतीय खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। वर्ल्ड नंबर-16 की ध्रुव कपिला और तनिषा कृष्टो की जोड़ी ने आयरलैंड के जोशुआ मैगी और मौया रायन को 21-11, 21-16 से हराकर राउंड ऑफ 16 में प्रवेश किया। वहीं मेंस डबल्स में वर्ल्ड नंबर-9 सात्विक साईराज और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने चीनी ताइपे के कुआंग हेंग और यांग पो हान को सीधे गेम में हराकर राउंड ऑफ 16 में जगह बनाई। राउंड ऑफ 32 में मेंस सिंगल्स में एचएस प्रणय का मैच बाकी है, जो वर्ल्ड नंबर-2 डेनमार्क के आंद्रेस एंटोंसेन से भिड़ेंगे। इससे पहले राउंड ऑफ 64 में भारत के लक्ष्य सेन को वर्ल्ड नंबर-1 चीन के शी यू की से हार का सामना करना पड़ा था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles