Sinquefield Cup: प्रज्ञानंद ग्रैंड शतरंज टूर फाइनल में, वेसली सो ने सिंकफील्ड कप पर कब्जा

0

सेंट लुई (अमेरिका): भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानंद ने सिंकफील्ड कप में उपविजेता बनकर ग्रैंड शतरंज टूर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। अमेरिका के वेसली सो ने त्रिकोणीय प्लेऑफ मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम किया। सो ने नौवें और आखिरी दौर में उजबेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव को हराया और प्रज्ञानंद तथा फेबियानो कारूआना से ड्रॉ खेला। प्लेऑफ में उन्होंने दो में से डेढ़ अंक हासिल कर जीत सुनिश्चित की।

प्रज्ञानंद ने अमेरिका के लेवोन आरोनियन के साथ ड्रॉ खेला और फेबियानो कारूआना को हराया, जबकि कारूआना ने टाइब्रेकर में सो के साथ एकमात्र ड्रॉ खेला। फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर-लाग्रेव ने ग्रैंड शतरंज टूर में सर्वाधिक अंक हासिल कर शीर्ष स्थान बनाए रखा। आरोनियन, कारूआना और प्रज्ञानंद सभी ने टूर फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है।

क्लासिकल वर्ग में वेसली सो, फेबियानो कारूआना और आर. प्रज्ञानंद ने 5.5-5.5 अंक हासिल किए। लेवोन आरोनियन पांच अंक लेकर चौथे स्थान पर रहे। फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर-लाग्रेव, अमेरिका के सैमुअल सेवियान और पोलैंड के डुडा जान क्रिस्टोफ पांचवें स्थान पर रहे। उनके बाद विश्व चैम्पियन डी. गुकेश का स्थान रहा। फ्रांस के अलीरजा फिरोजा ने 3.5 अंक बनाए, जबकि नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव के खाते में 2.5 अंक रहे। प्रज्ञानंद ने पहले टाइब्रेक मुकाबले में कारूआना को हराकर जीत की उम्मीदें बढ़ा दी थीं, लेकिन दूसरे दौर में वह वेसली सो से हार गए। सो ने आखिरी दौर में कारूआना को ड्रॉ पर रोककर खिताब अपने नाम कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here