आर्यवीर का डेब्यू: छोटी पारी में जीत लिया दिल, पिता वीरेंद्र सहवाग जैसा दिखाया आक्रामक अंदाज

0

नई दिल्ली: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग को आखिरकार दिल्ली प्रीमियर लीग में डेब्यू करने का मौका मिला। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने सेंट्रल दिल्ली किंग्स के लिए अपना पहला मैच ईस्ट दिल्ली राइडर्स के खिलाफ खेला। भले ही उनकी पारी छोटी रही, लेकिन अपने आक्रामक अंदाज से उन्होंने सभी का दिल जीत लिया। आर्यवीर में स्पष्ट रूप से उनके पिता वीरेंद्र सहवाग की झलक देखने को मिली। दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 के 39वें मुकाबले में सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने ईस्ट दिल्ली राइडर्स को 62 रन से हराया। इस मैच में मनी ग्रेवाल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 23 रन देकर 5 विकेट झटके। यश ढुल की गैरमौजूदगी में आर्यवीर को ओपनिंग का मौका मिला और उन्होंने अपने डेब्यू मैच में प्रभावशाली प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींचा।

आर्यवीर ने 16 गेंदों में 22 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली

17 साल के आर्यवीर ने अपने डेब्यू मैच में ईस्ट दिल्ली राइडर्स के खिलाफ छोटी लेकिन प्रभावशाली पारी खेली। उन्होंने 16 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 22 रन बनाए और नवदीप सैनी के एक ओवर में लगातार 2 चौके जड़े। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 137.50 रहा। आर्यवीर ने इस मैच में कुशल सुमन के साथ पारी की शुरुआत की थी। आर्यवीर के अलावा, इस मैच में उनकी टीम के लिए नवदीप सैनी ने सबसे शानदार पारी खेली और 32 गेंदों में 52 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 2 छक्के और 5 चौके भी लगाए। कप्तान जोंटी सिद्धू संघर्षरत रहे और केवल 2 रन ही बना पाए, जबकि जसवीर सेहरावत ने 35 गेंदों में 37 रन की पारी खेली। इस मुकाबले में सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 155 रन बनाए, और इसके जवाब में ईस्ट दिल्ली राइडर्स टीम 16 ओवर में 93 रन पर ऑल आउट हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here