25.2 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

PAK vs AFG: सलमान के अर्धशतक और शानदार गेंदबाजी से पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 39 रन से हराया, राशिद की तूफानी पारी

नई दिल्ली: एशिया कप 2025 से पहले पाकिस्तान, अफगानिस्तान और यूएई के बीच टी20आई ट्राई सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने कप्तान सलमान आगा की अर्धशतकीय पारी और बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर अफगानिस्तान को 39 रन से हराया। सलमान आगा को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले खेलते हुए सलमान आगा की कप्तानी वाली टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 182 रन बनाए। इसके जवाब में राशिद खान की कप्तानी में अफगानिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई और टीम 19.5 ओवर में 143 रन पर ऑल-आउट हो गई।

सलमान आगा ने दिखाई दमदार बल्लेबाजी, नाबाद 53 रन बनाए

पाकिस्तान की पारी की शुरुआत शाहिबजादा फरहान और सईम अयूब ने की। फरहान ने 21 रन बनाए जबकि अयूब 14 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद तीसरे नंबर पर आए फखर जमान ने 17 गेंदों में 20 रन की पारी खेली और पवेलियन लौट गए।

इसके बाद हसन नवाज 9 रन पर आउट हो गए और पाकिस्तान के पहले चार विकेट 83 रन के स्कोर पर गिर गए। इस मुश्किल स्थिति में कप्तान सलमान आगा ने टीम को संभाला और अहम पारी खेलते हुए 36 गेंदों में नाबाद 53 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3 छक्के और 3 चौके लगाए, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 147.22 का रहा।

सलमान आगा ने टीम को संभालते हुए अहम योगदान दिया, वहीं नवाज ने 21 और हारिस ने 14 रन बनाए। फहीम अशरफ ने 5 गेंदों में एक छक्का और एक चौके के साथ नाबाद 14 रन की तेज पारी खेली। अफगानिस्तान की ओर से फरीद अहमद मलिक ने 2 विकेट लिए, जबकि कप्तान राशिद खान, मोहम्मद नबी, अजमतुल्ला ओमरजेई और मुजीब-उर-रहमान ने एक-एक विकेट हासिल किए।

पाकिस्तान के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

अफगानिस्तान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ प्रभावशाली रही और ऐसा लग रहा था कि राशिद खान की टीम कुछ धमाकेदार कर सकती है। लेकिन रहमानुल्ला गुरबाज (38 रन) और सदिकुल्ला अटल (23 रन) के आउट होने के बाद टीम पूरी तरह लड़खड़ा गई। हालांकि कप्तान राशिद खान ने शानदार पारी खेली और 16 गेंदों में 5 छक्के और एक चौके की मदद से 39 रन बनाए, उनका स्ट्राइक रेट 243.75 रहा।

पाकिस्तान की गेंदबाजी इस मैच में बेहतरीन रही, जिसमें हारिस रऊफ ने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। शाहीन अफरीदी, मोहम्मद नवाज और सुफियान मुकीम ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि कप्तान सलमान आगा ने एक ओवर फेंका, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने 2 अंक अपने नाम किए और टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles