28.8 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

Asia Cup 2025: मैच के समय में बदलाव, अब शाम 7:30 बजे नहीं बल्कि नए समय पर होगी शुरुआत – रिपोर्ट

नई दिल्ली: एशिया कप 2026 का आगाज़ 9 सितंबर से यूएई में होगा और इसका फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट इस बार टी20 फॉर्मेट में आयोजित किया जा रहा है। शुरुआत में सभी मैचों का समय शाम 7:30 बजे निर्धारित किया गया था, लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अब मुकाबलों के टाइमिंग में बदलाव संभव है।

7:30 की बजाय रात 8 बजे से हो सकती है मैच की शुरुआत

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एशिया कप 2025 के मैचों की शुरुआत का समय बदल सकता है। पहले जहां मुकाबले शाम 7:30 बजे से खेले जाने थे, अब संभावना है कि ये रात 8 बजे से शुरू हों। माना जा रहा है कि यूएई की अत्यधिक गर्म मौसम परिस्थितियों को देखते हुए यह निर्णय लिया जा सकता है। फिलहाल जो शेड्यूल जारी हुआ है, उसमें सभी मैचों का समय 7:30 बजे ही दर्ज है। हालांकि, इस बदलाव को लेकर एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और यह खबर केवल रिपोर्ट्स पर आधारित है।

एशिया कप 2025 में कुल 19 मैचों का आयोजन

एशिया कप 2025 में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस बार टूर्नामेंट में लीग स्टेज, सुपर 4 और फाइनल समेत कुल 19 मैच आयोजित किए जाएंगे। ग्रुप A में भारत, पाकिस्तान, ओमान और यूएई शामिल हैं, जबकि ग्रुप B में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, हांगकांग और श्रीलंका की टीमें खेल रही हैं। इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप मैच 14 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा।

एशिया कप 2025 का टूर्नामेंट फॉर्मेट ऐसा रहेगा

इस बार प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर फोर चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी। सुपर फोर में हर टीम अन्य तीन टीमों से एक-एक बार मुकाबला करेगी। सुपर फोर चरण की दो शीर्ष टीमें फाइनल में प्रवेश करेंगी। इस हिसाब से भारत और पाकिस्तान एशिया कप में तीन बार तक आमने-सामने आ सकते हैं। उनका ग्रुप चरण का मैच 14 सितंबर को निर्धारित है, लेकिन अगर दोनों सुपर फोर के लिए क्वालीफाई करते हैं, तो वे 22 सितंबर को एक बार फिर भिड़ सकते हैं।

एशिया कप 2025 का पूरा कार्यक्रम (ग्रुप स्टेज)

9 सितंबर (मंगलवार): अफगानिस्तान बनाम हांगकांग
10 सितंबर (बुधवार): भारत बनाम यूएई
11 सितंबर (गुरुवार): बांग्लादेश बनाम हांगकांग
12 सितंबर (शुक्रवार): पाकिस्तान बनाम ओमान
13 सितंबर (शनिवार): बांग्लादेश बनाम श्रीलंका
14 सितंबर (रविवार): भारत बनाम पाकिस्तान
15 सितंबर (सोमवार): श्रीलंका बनाम हांगकांग
16 सितंबर (मंगलवार): बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान
17 सितंबर (बुधवार): पाकिस्तान बनाम यूएई
18 सितंबर (गुरुवार): श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान
19 सितंबर (शुक्रवार): भारत बनाम ओमान

सुपर 4 के मुकाबले का शेड्यूल

20 सितंबर (शनिवार): ग्रुप बी क्वालिफायर 1 बनाम ग्रुप बी क्वालिफायर 2
21 सितंबर (रविवार): ग्रुप ए क्वालिफायर 1 बनाम ग्रुप ए क्वालिफायर 2
22 सितंबर (सोमवार): कोई मैच नहीं होगा
23 सितंबर (मंगलवार): ग्रुप ए क्वालिफायर 1 बनाम ग्रुप बी क्वालिफायर 2
24 सितंबर (बुधवार): ग्रुप बी क्वालिफायर 1 बनाम ग्रुप ए क्वालिफायर 2
25 सितंबर (गुरुवार): ग्रुप ए क्वालिफायर 2 बनाम ग्रुप बी क्वालिफायर 2
26 सितंबर (शुक्रवार): ग्रुप ए क्वालिफायर 1 बनाम ग्रुप बी क्वालिफायर 1
27 सितंबर (शनिवार): कोई मैच नहीं होगा

फाइनल मैच का शेड्यूल

28 सितंबर (रविवार): फाइनल मैच

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles