आदर्श और संस्कार ने जीते गोल्ड मेडल

0

(NST News) भोपाल. कोलार के गेहूंखेड़ा स्थित सेंट जोसेफ को-एड स्कूल में हुई 15वीं डब्ल्यूएफएसको जिला कराते चैंपियनशिप में सेंट थॉमस कराते अकादमी के दो भाइयों ने अपना दमखम दिखाया। आदर्श और संस्कार जोशी ने कुमिते इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किए। यह चैंपियनशिप वर्ल्ड फुनोकोशी शुतोकोन कराते ऑर्गनाइजेशन द्वारा आयोजित की गई थी, जिसमें शहर के कई खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। आदर्श ने 13 वर्ष कैटेगिरी में गोल्ड जीता, वहीं छोटे भाई संस्कार ने 7 वर्ष कैटेगिरी में पहला स्थान हासिल किया। दोनों ही खिलाड़ी कोच सेंसेई शिवा सोनी से प्रशिक्षण ले रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर सेंट थॉमस अकादमी के प्राचार्य फादर एम. रैनी ने बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल अकादमी बल्कि पूरे शहर के लिए गौरव की बात है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here