34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप की प्राइज मनी पुरुषों से ज्यादा, इस बार इनामी राशि 122 करोड़ रुपए

नई दिल्ली. महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 की प्राइज मनी अब पुरुषों से ज्यादा हो गई है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने सोमवार को इसकी घोषणा की। टूर्नामेंट 30 सितंबर से भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा। इसमें कुल 13.88 मिलियन डॉलर यानी करीब 122 करोड़ रुपए की इनामी राशि बांटी जाएगी। यह राशि 2023 में खेले गए पुरुष वनडे वर्ल्ड कप से 39 करोड़ रुपए ज्यादा है। उस वक्त मेंस टूर्नामेंट में 10 मिलियन डॉलर (करीब 83 करोड़ रुपए) ही दिए गए थे।

चैंपियन टीम को मिलेगा 39.5 करोड़

इस बार महिला वर्ल्ड कप की विजेता टीम को 4.48 मिलियन डॉलर (लगभग 39.55 करोड़ रुपए) दिए जाएंगे। यह टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे बड़ी इनामी राशि है। रनर अप टीम को 2.24 मिलियन डॉलर (करीब 19.77 करोड़ रुपए) मिलेंगे। सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को 1.12 मिलियन डॉलर (लगभग 9.89 करोड़ रुपए) दिए जाएंगे। इसके अलावा लीग स्टेज में हर जीत पर टीम को करीब 30.29 लाख रुपए मिलेंगे। 5वें और 6वें स्थान पर आने वाली टीमों को 62 लाख, जबकि 7वें और 8वें स्थान वाली टीमों को लगभग 24.71 लाख रुपए मिलेंगे। हर टीम को भागीदारी शुल्क के तौर पर करीब 22 लाख रुपए भी मिलेंगे।

पिछली बार से चार गुना बढ़ोतरी

इस बार की इनामी राशि पिछले सीजन से लगभग चार गुना ज्यादा है। 2022-23 में हुए महिला वर्ल्ड कप में केवल 3.5 मिलियन डॉलर (करीब 26 करोड़ रुपए) ही बांटे गए थे। उस टूर्नामेंट की विजेता ऑस्ट्रेलिया को 1.32 मिलियन डॉलर (करीब 9.9 करोड़ रुपए) मिले थे। यानी इस बार न सिर्फ कुल प्राइज मनी में, बल्कि विजेता और उपविजेता टीम की रकम में भी बड़ा इजाफा किया गया है। यह बदलाव महिला क्रिकेट के बढ़ते महत्व और लोकप्रियता को दर्शाता है।

टॉप-8 टीमें खेलेंगी बड़ा टूर्नामेंट

महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में दुनिया की टॉप-8 टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर और उपकप्तान स्मृति मंधाना पहले ही ट्रॉफी लॉन्चिंग के दौरान नजर आ चुकी हैं। क्रिकेट एक्सपर्ट्स मानते हैं कि प्राइज मनी में यह ऐतिहासिक बढ़ोतरी महिला खिलाड़ियों को और प्रेरित करेगी। साथ ही दर्शकों की दिलचस्पी भी टूर्नामेंट में पहले से ज्यादा बढ़ेगी। अब सबकी नजर इस बात पर होगी कि कौन सी टीम नए रिकॉर्ड बनाएगी और भारी-भरकम इनामी राशि पर कब्जा करेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles