ENG vs SA: भारत में कहां देख पाएंगे इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के पहले वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट डिटेल्स

0

नई दिल्ली: इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका 2 से 7 सितंबर 2025 तक तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज में आमने-सामने होंगे। पहला मैच 2 सितंबर को लीड्स के हेडिंग्ले में खेला जाएगा, दूसरा वनडे 4 सितंबर को लंदन के लॉर्ड्स में और अंतिम वनडे 7 सितंबर को साउथेम्प्टन के द रोज बाउल में होगा। इंग्लैंड ने अपने प्लेइंग 11 की घोषणा कर दी है। हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली टीम में सोनी बेकर डेब्यू करेंगे। वहीं, जोफ्रा आर्चर वनडे में लौटे हैं और मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच खेलने के बाद यह उनका पहला मैच होगा। टीम में जोस बटलर और जो रूट भी शामिल हैं।

साउथ अफ्रीका की टीम ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी, लेकिन उनके लिए चिंता का विषय कगिसो रबाडा की चोट है। रबाडा टखने की सूजन से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं और इसी कारण वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर रहे थे। इस दौरे की शुरुआत में भी वह खेलेंगे नहीं। उनके स्थान पर डरहम के लिए खेल रहे कोडी यूसुफ को बैकअप के तौर पर शामिल किया गया है। ऐसे में तेज गेंदबाजी समूह की अगुवाई बर्गर, कॉर्बिन बॉश और वियान मुल्डर सहित चार खिलाड़ियों की जिम्मेदारी एनगिडी को निभानी होगी।

इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका पहला लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
  • इंग्लैंड-साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे कब खेला जाएगा?
    इंग्लैंड-साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे 2 सितंबर को खेला जाएगा।
  • इंग्लैंड-साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे कहां खेला जाएगा?
    इंग्लैंड-साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे हेडिंग्ले के लीड्स में खेला जाएगा।
  • इंग्लैंड-साउथ अफ्रीका के बीच पहले वनडे का टॉस कब होगा?
    इंग्लैंड-साउथ अफ्रीका के बीच पहले वनडे का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे से होगा।
  • इंग्लैंड-साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे कब से खेला जाएगा?
    इंग्लैंड-साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे भारतीय समयानुसार शाम 5.30 बजे से होगा।
  • भारत में इंग्लैंड-साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच कहां देख पाएंगे?
    इंग्लैंड-साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 एचडी टीवी चैनल मैचों का प्रसारण करेंगे।
  • भारत में इंग्लैंड-साउथ अफ्रीका के बीच पहले वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे?
    भारत में इंग्लैंड-साउथ अफ्रीका के बीच पहले वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव और फैनकोड पर देख सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here