69वीं शालेय अंडर-19 गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट में भोपाल ने जीते दो मुकाबले

0

(NST News) भोपाल. सीहोर के आवासीय स्कूल में आयोजित 69वीं शालेय अंडर-19 गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट में भोपाल टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। पहले मैच में भोपाल की टीम ने राजगढ़ को चुनौती दी। राजगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में सिर्फ 20 रन बनाए और पूरी टीम ऑल आउट हो गई। भोपाल की कप्तान अनुष्का दुबे ने 2 ओवर में 4 विकेट लिए, जबकि चारु शर्मा ने 3 विकेट और लब्धि, राशि तथा नमी ने 1-1 विकेट हासिल किए। जवाब में भोपाल टीम ने सिर्फ 2 विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया।

भोपाल बनाम सीहोर
दिन का अगला मैच भोपाल और सीहोर के बीच खेला गया। सीहोर ने 6 ओवर में केवल 12 रन बनाए, जबकि भोपाल की टीम ने अनुष्का दुबे और प्रेरणा सिंह की बेहतरीन साझेदारी के दम पर बिना कोई विकेट गंवाए 13 रन बनाकर आसानी से मैच जीत लिया। इस जीत पर भोपाल टीम के कोच आसिम शर्मा, मैनेजर ममता शर्मा और टीम के सदस्य जितेंद सिंह व मो. मुकर्रम ने खिलाड़ियों को बधाई दी। भोपाल की यह प्रदर्शन युवाओं में क्रिकेट के प्रति उत्साह और टीम की तैयारी को दर्शाता है। दोनों मुकाबलों में टीम की कप्तान अनुष्का दुबे और प्रेरणा सिंह की बल्लेबाजी और गेंदबाजी ने जीत में अहम भूमिका निभाई। यह जीत भोपाल टीम के मनोबल को और बढ़ाएगी और टूर्नामेंट में उनकी संभावनाओं को मजबूत करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here