31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

यशस्वी-श्रेयस फेल, ऋतुराज गायकवाड़ ने संभाली कमान, बचाई टीम की लाज

नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले में, पहले बैटिंग करते हुए वेस्ट जोन पहली पारी में सेंट्रल जोन के खिलाफ संकट में नजर आ रही थी। लेकिन ऋतुराज गायकवाड़ ने शतक लगाकर टीम को संकट से बाहर निकालने का काम किया। यह पारी खास इसलिए भी रही क्योंकि टीम के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर दोनों पहली पारी में बड़ा स्कोर करने में नाकाम रहे।
दलीप ट्रॉफी 2025 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में वेस्ट जोन और सेंट्रल जोन आमने-सामने हैं। वेस्ट जोन के कप्तान शार्दुल ठाकुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन टीम के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। पहली पारी में वेस्ट जोन ने अपने पहले दो विकेट केवल 10 रन पर गंवा दिए थे। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ऋतुराज गायकवाड़ ने पारी को संभालते हुए टीम को संकट से बाहर निकालने का काम किया।

ऋतुराज गायकवाड़ ने लगाया शानदार शतक

खबर लिखे जाने तक ऋतुराज गायकवाड़ ने पहली पारी में 108 रन बना लिए थे और क्रीज पर मौजूद थे। इससे पहले उन्होंने बुची बाबू टूर्नामेंट में भी शतक लगाया था, और अपने शानदार फॉर्म को दलीप ट्रॉफी में भी जारी रखते हुए शतकीय पारी खेली। ऋतुराज की इस पारी के दम पर वेस्ट जोन ने खबर लिखे जाने तक 5 विकेट पर 220 रन बना लिए थे।

श्रेयस अय्यर ने पहली पारी में बनाए 25 रन

भारतीय टेस्ट टीम में जगह बनाने को बेताब श्रेयस अय्यर सेंट्रल जोन के खिलाफ पहली पारी में अच्छी लय में नजर आए, लेकिन इस शानदार शुरुआत को आगे नहीं बढ़ा पाए और आउट हो गए। उन्होंने 28 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से तेज गति से 25 रन बनाए और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। हालांकि, उनके पास अभी दूसरी पारी में रन बनाने का मौका रहेगा।

यशस्वी जायसवाल ने पहली पारी में निराश किया

यशस्वी जायसवाल ने पारी की शुरुआत हार्विक देसाई के साथ की, लेकिन वह सस्ते में आउट हो गए। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लगभग एक महीने बाद मैदान पर उतरे यशस्वी का बल्ला पहली पारी में पूरी तरह खामोश रहा। उन्होंने 3 गेंदों का सामना करते हुए एक चौके की मदद से केवल 4 रन बनाए और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद ने उन्हें LBW आउट कर पवेलियन भेज दिया। उनके साथ ओपनर हार्विक देसाई भी सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए, जबकि आर्या देसाई ने 39 और शम्स मुलानी ने 18 रन की पारी खेली।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles