27.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

घुटने की चोट से बाहर हुईं यस्तिका भाटिया, विमेंस वर्ल्ड कप और ऑस्ट्रेलिया सीरीज से नाम वापस

नई दिल्ली. भारतीय महिला क्रिकेट टीम को वर्ल्ड कप से पहले ही झटका लगा है। विकेटकीपर-बल्लेबाज यस्तिका भाटिया घुटने की चोट के कारण आगामी आईसीसी विमेंस वर्ल्ड कप और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गई हैं। प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हुईं यस्तिका की जगह अब उमा छेत्री को टीम में शामिल किया गया है। वर्ल्ड कप 30 सितम्बर से भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा, जिसमें भारत का पहला मुकाबला गुवाहाटी में श्रीलंका के खिलाफ होगा।

प्रैक्टिस कैंप में लगी चोट
टीम इंडिया इस समय विशाखापट्टनम में प्रेपरेशन कैंप कर रही है। इसी दौरान यस्तिका भाटिया प्रैक्टिस करते समय घुटने में चोटिल हो गईं। मेडिकल टीम की सलाह के बाद उन्हें आराम की जरूरत बताई गई और वे पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। उनकी जगह 23 साल की उमा छेत्री को शामिल किया गया है। उमा ने अब तक भारत के लिए 7 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, लेकिन वनडे में डेब्यू नहीं किया है। इस मौके पर उन्हें खुद को साबित करने का मौका मिलेगा।

बैकअप विकेटकीपर की भूमिका में थीं यस्तिका
यस्तिका भाटिया को वर्ल्ड कप स्क्वॉड में मुख्य विकेटकीपर ऋचा घोष के बैकअप के रूप में चुना गया था। उन्होंने अक्टूबर 2024 में भारत के लिए आखिरी वनडे मैच खेला था। हाल ही में उन्होंने इंडिया-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच खेली गई सीरीज में 59, 66 और 42 रन की पारियां खेलकर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा था। लेकिन अब चोट की वजह से उन्हें यह बड़ा टूर्नामेंट छोड़ना पड़ा।

भारत का नया स्क्वॉड: उमा छेत्री शामिल
ऑस्ट्रेलिया सीरीज और वर्ल्ड कप दोनों के लिए भारतीय टीम में बदलाव किए गए हैं। ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम में हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप कप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, रेणुका सिंह, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), क्रांति गौड़, सयाली साटघरे, राधा यादव, श्री चरणी, स्नेह राणा और उमा छेत्री को जगह मिली है। वहीं वर्ल्ड कप स्क्वॉड में अमनजोत कौर को भी शामिल किया गया है। स्टैंडबाय में तेजल हसबनीस, प्रेमा रावत, प्रिया मिश्रा और मिन्नु मणि का नाम रखा गया है।

इंडिया-ए टीम में भी बदलाव
यस्तिका की चोट और उमा के प्रमोशन का असर इंडिया-ए टीम पर भी पड़ा है। उमा के हटने के बाद इंडिया-ए का नया स्क्वॉड घोषित किया गया है, जिसमें मिन्नु मणि को कप्तान बनाया गया है। उनके साथ धरा गुज्जर, शेफाली वर्मा, तेजल हसबनिस, वृंदा दिनेश, नंदिनी कश्यप (विकेटकीपर), तनुश्री सरकार, तनुजा कंवर, तितास साधु, सयाली साटघरे, साईमा ठाकोर, प्रेमा रावत, प्रिया मिश्रा और राघवी बिष्ट शामिल की गई हैं। यह टीम 28 सितम्बर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्म-अप मैच खेलेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles