टीम इंडिया रवाना: दुबई में खेला जाएगा क्रिकेट एशिया कप 2025

0

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप 2025 के लिए गुरुवार को दुबई रवाना हो गई। कप्तान सूर्यकुमार यादव, हेड कोच गौतम गंभीर और हार्दिक पंड्या मुंबई एयरपोर्ट पर देखे गए। टूर्नामेंट 9 सितंबर से शुरू होकर 28 सितंबर तक चलेगा। भारत का पहला मैच 10 सितंबर को UAE के खिलाफ है। इसके बाद भारत 14 सितंबर को पाकिस्तान और 19 सितंबर को ओमान से भिड़ेगा। भारत, पाकिस्तान, ओमान और UAE को ग्रुप-ए में रखा गया है, जबकि ग्रुप-बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग की टीमें हैं।

सुपर-4 और इतिहास

टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। भारत और पाकिस्तान अगर सुपर-4 में जगह बनाते हैं तो दोनों टीमें 21 सितंबर को आमने-सामने होंगी। टूर्नामेंट का फाइनल 28 सितंबर को खेला जाएगा। पिछला एशिया कप 2023 पाकिस्तान ने होस्ट किया था, लेकिन भारत ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया और अपने सभी मैच श्रीलंका में खेले। भारत ने श्रीलंका को हराकर एशिया कप 2023 का खिताब जीता था। अब तक 16 एशिया कप खेले जा चुके हैं, जिसमें भारत ने 8 बार खिताब जीता है, श्रीलंका 6 बार और पाकिस्तान 2 बार विजेता रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here