इतिहास रचने के लिए तैयार सूर्यकुमार, दुनिया के 4 खिलाड़ियों में शामिल होने का मौका

0

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम एक बार फिर एशिया कप 2025 में अपनी बादशाहत दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार है। टूर्नामेंट 9 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में शुरू होने जा रहा है। इस बार टीम इंडिया की कमान स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी। भारतीय टीम अब तक 8 बार एशिया कप का खिताब जीत चुकी है और इस बार उसकी नजरें नौवीं बार चैंपियन बनने पर टिकी हैं

भारत के लिए यह टूर्नामेंट न सिर्फ खिताबी जीत का मौका है, बल्कि कप्तान सूर्या के लिए भी इतिहास रचने का सुनहरा अवसर है। दरअसल, सूर्यकुमार यादव इस वक्त T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में सातवें स्थान पर हैं। उन्होंने अब तक 146 छक्के लगाए हैं। एशिया कप में उन्हें बस 4 छक्कों की दरकार है और जैसे ही यह आंकड़ा 150 पर पहुंचेगा, सूर्या दुनिया के उन चुनिंदा बल्लेबाजों में शामिल हो जाएंगे जिन्होंने T20I में 150 या उससे ज्यादा छक्के जड़े हैं।

दुनिया के अब तक सिर्फ चार बल्लेबाज ही इस मुकाम तक पहुँच पाए हैं। इसमें भारत के रोहित शर्मा (205 छक्के), UAE के कप्तान मुहम्मद वसीम (180 छक्के), न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल (173 छक्के) और इंग्लैंड के जोस बटलर (160 छक्के) शामिल हैं। अब सूर्यकुमार यादव 150 छक्के जड़ने वाले पांचवें बल्लेबाज बनने के बेहद करीब हैं। इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन 149 छक्कों के साथ पांचवें स्थान पर हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल 148 छक्कों के साथ छठे नंबर पर हैं। यदि सूर्यकुमार एशिया कप के शुरुआती मुकाबलों में यह आंकड़ा पार कर लेते हैं, तो वह पूरन और मैक्सवेल दोनों को पीछे छोड़ देंगे।

T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज
  • रोहित शर्मा- 205
  • मुहम्मद वसीम- 180
  • मार्टिन गुप्टिल- 173
  • जोस बटलर- 160
  • निकोलस पूरन- 149
  • ग्लेन मैक्सवेल- 148
  • सूर्यकुमार यादव- 146

भारतीय टीम की बैटिंग लाइनअप और सूर्यकुमार यादव की आक्रामक कप्तानी को देखते हुए फैंस को एशिया कप 2025 में जोरदार प्रदर्शन की उम्मीद है। अब यह देखने वाली बात होगी कि क्या टीम इंडिया नौवीं बार खिताब जीत पाती है और क्या सूर्या अपने बल्ले से नया इतिहास रच पाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here