28.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

FIFA World Cup: बोलीविया ने ब्राजील को पछाड़ा और क्वालिफाइंग प्लेऑफ में जगह बनाई

एल आल्टो (बोलीविया): मिगुएल टेरसेरोस ने पहले हाफ में पेनल्टी पर गोल किया, जिससे बोलीविया ने मंगलवार को विश्व कप दक्षिण अमेरिकी क्वालिफाइंग में ब्राजील को 1-0 से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह सुनिश्चित की। टेरसेरोस ने 45वें मिनट में गोल कर बोलिवियाई टीम को 2019 के बाद पहली बार घरेलू मैदान पर ब्राजील पर जीत दिलाई।

प्लेऑफ टूर्नामेंट में छह देश भाग लेंगे, और यह मार्च के अंतरराष्ट्रीय सत्र के दौरान आयोजित किया जाएगा। इस टूर्नामेंट के माध्यम से अगले साल अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में होने वाले विश्व कप के लिए अंतिम दो स्थानों का निर्धारण किया जाएगा। बोलीविया का लक्ष्य चौथी बार और 1994 के बाद पहली बार विश्व कप के लिए क्वालिफाई करना है।

क्वालिफायर में तीसरे स्थान पर रहने वाली कोलंबियाई टीम ने स्ट्राइकर लुइस डियाज के शानदार प्रदर्शन की बदौलत वेनेजुएला को 6-3 से हराया और बोलीविया की टीम को प्लेऑफ में पहुंचाने में मदद की। डियाज ने इस मैच में चार गोल दागे। क्वालिफाइंग के एक अन्य मैच में इक्वाडोर ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराया। अर्जेंटीना दक्षिण अमेरिकी क्वालिफाइंग में 38 अंक लेकर पहले, जबकि इक्वाडोर 29 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles