IND vs UAE: अभिषेक शर्मा को शिखर धवन को पीछे छोड़ने का अवसर, यूएई के खिलाफ चाहिए इतने छक्के

0

नई दिल्ली: एशिया कप 2025 में भारत अपना पहला मुकाबला यूएई के खिलाफ बुधवार को खेलेगा। इस मैच में ओपनिंग के लिए भारत की ओर से अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल उतरेंगे। सभी की नजर इस बात पर टिकी होगी कि पंजाब के ये दोनों बल्लेबाज भारतीय पारी की शुरुआत किस तरह करते हैं। गिल और अभिषेक दोनों तेज बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इन दोनों में से अभिषेक शर्मा ज्यादा आक्रामक खिलाड़ी हैं।

अभिषेक शर्मा को शिखर धवन का रिकॉर्ड तोड़ने का अवसर

यूएई के खिलाफ अभिषेक शर्मा के पास एक बड़ा टी20 रिकॉर्ड अपने नाम करने का शानदार मौका है। यदि वह यह कर लेते हैं, तो टीम इंडिया के पूर्व ओपनर शिखर धवन को पीछे छोड़ देंगे। शिखर धवन के नाम एक कैलेंडर वर्ष में बतौर बाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाज सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है, जिसे उन्होंने साल 2018 में हासिल किया था।

शिखर धवन ने साल 2018 में 17 पारियों में कुल 25 छक्के लगाए थे, लेकिन अभिषेक शर्मा उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ने से केवल कुछ ही छक्के दूर हैं। इस कैलेंडर वर्ष में अब तक खेले गए 5 पारियों में अभिषेक ने 22 छक्के लगा दिए हैं। यदि वह यूएई के खिलाफ 4 और छक्के लगाते हैं, तो बाएं हाथ के बल्लेबाज के रूप में भारत की ओर से एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। अभिषेक शर्मा इससे पहले साल 2024 में भी इस रिकॉर्ड के करीब पहुंचे थे, जब उन्होंने कुल 19 छक्के लगाए थे।

यूएई के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here