कराते कोच जयदेव शर्मा को मिला ग्राम्या आइकॉनिक अवार्ड 2025

0

(NST News) भोपाल. कराते खेल में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाले पहले विश्वामित्र पुरस्कार प्राप्त कोच जयदेव शर्मा को ग्राम्या आइकॉनिक अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 22 अगस्त 2025 को नई दिल्ली स्थित स्पीकर हॉल, कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित भव्य समारोह में दिया गया। जयदेव शर्मा को यह पुरस्कार उनकी खेल उपलब्धियों और कराते में किए गए योगदान के लिए ग्राम्या के फाउंडर डॉ. पंकज शुक्ला और संबंधित समिति ने चयनित कर प्रदान किया।

खेल उपलब्धियों पर सम्मान

इस अवसर पर कराते एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बैकुंठ सिंह, महासचिव योगेश कालरा, चेयरमैन सिहान अमित गुप्ता, सिहान देवाशीष मंडल सहित कई राष्ट्रीय खेल प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में एमेच्योर कराते एसोसिएशन मध्यप्रदेश के चेयरमैन वरुण पोरवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमंग सक्सेना, सचिव सेंसेई परितोष शर्मा (विक्रम एवं विश्वामित्र अवॉर्डी), तकनीकी निदेशक सेंसेई संतोष राठौर, कोषाध्यक्ष सेंसेई बृज गोपाल सिंह और अन्य पदाधिकारियों ने भी शिरकत की। सभी ने जयदेव शर्मा को इस उपलब्धि पर बधाई दी।

नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा

जयदेव शर्मा की इस उपलब्धि को कराते जगत ही नहीं, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के लिए गर्व का क्षण माना जा रहा है। उनकी मेहनत और समर्पण ने प्रदेश के युवाओं को कराते जैसे मार्शल आर्ट से जुड़ने की प्रेरणा दी है। समारोह में मौजूद अतिथियों ने कहा कि जयदेव शर्मा का यह सम्मान खेल के क्षेत्र में नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here