यूएई ने ओमान को हराया, भारत सुपर-4 में; पाकिस्तान पर संकट

0

अबू धाबी. एशिया कप 2025 में सोमवार को खेले गए अहम मुकाबले में यूएई ने ओमान को 42 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम सुपर-4 में पहुंच गई है। भारत ने अपने दोनों शुरुआती मैच जीतकर पहले ही 4 अंक हासिल कर लिए हैं। वहीं पाकिस्तान के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब 17 सितंबर को होने वाले मैच में उसे यूएई को हर हाल में हराना होगा, तभी सुपर-4 में पहुंचने का मौका मिलेगा।

शराफू और वसीम की दमदार पारियां

अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में ओमान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 172 रन बनाए। आलिशान शराफू ने 51 और कप्तान मोहम्मद वसीम ने 69 रन की शानदार पारियां खेलीं। जवाब में ओमान की टीम 18.4 ओवर में 130 रन पर ऑलआउट हो गई। ओमान से आर्यन बिष्ट ने 24 और जतिंदर सिंह व विनायक शुक्ला ने 20-20 रन बनाए।

गेंदबाजों का जलवा, शराफू बने प्लेयर ऑफ द मैच

यूएई के गेंदबाज जुनैद सिद्दीकी ने घातक प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके। हैदर अली और मोहम्मद जवेदुल्लाह को 2-2 विकेट मिले। ओमान की ओर से जुनैक सिद्दीकी और अन्य गेंदबाजों ने संघर्ष किया, लेकिन रन बचाने में नाकाम रहे। आलिशान शराफू को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 38 गेंदों पर 51 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 1 छक्का शामिल था। उनका स्ट्राइक रेट 134.21 रहा।

अंक तालिका पर असर और खिलाड़ियों की उपलब्धियां

इस नतीजे से अंक तालिका में भारत 4 अंक के साथ पहले स्थान पर है। ओमान लगातार दूसरी हार झेलकर लगभग बाहर हो चुका है। भले ही वह भारत को हरा दे, लेकिन उसके पास सिर्फ 2 अंक होंगे। वहीं पाकिस्तान के लिए सुपर-4 की राह मुश्किल है। यूएई के कप्तान मोहम्मद वसीम ने इस मैच में 3 हजार टी-20 रन पूरे किए। उन्होंने 84 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की, इससे पहले विराट कोहली और बाबर आजम जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी इसी रिकॉर्ड तक पहुंचे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here