Asia Cup 2025 : PAK vs UAE मुकाबला, सलमान आगा के लिए निर्णायक मौका – जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

0

नई दिल्ली: एशिया कप 2025 के सुपर 4 में जगह बनाने के लिए बुधवार, 17 सितंबर को पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच एक अहम मुकाबला खेला जाएगा, जिसे लगभग नॉकआउट माना जा रहा है। यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। पिछले कुछ दिन पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहे हैं — मैदान पर प्रदर्शन और टीम के बाहर की परिस्थितियाँ, दोनों ही परेशान करने वाली रही हैं। भारत के खिलाफ मिली करारी हार के बाद अब पाकिस्तान के पास आगे बढ़ने का सिर्फ एक ही रास्ता बचा है – हर हाल में जीत। ऐसे में यह मुकाबला सलमान आगा जैसे खिलाड़ियों के लिए भी बेहद अहम हो जाता है, जिनकी जगह टीम में अब खतरे में मानी जा रही है।

यूएई अपने पिछले मैच में ओमान को हराकर सुपर-4 की दौड़ में वापस आ गया है। अगले दौर में जगह बनाने के लिए वह दुबई में पाकिस्तान को हराना चाहेगा। ओमान पर बड़ी जीत की बदौलत उन्हें नेट रन-रेट में बढ़त हासिल है। यदि वह पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल करता है तो सुपर-4 में पहुंचकर इतिहास रच देगा। पाकिस्तान को भी अगले दौर में जगह बनाने के लिए यह मैच जीतना जरूरी है।

एशिया कप 2025 के 10वें मैच का विजेता सुपर-4 में पहुंच जाएगा। पाकिस्तान बनाम संयुक्त अरब अमीरात मैच से पहले यहां दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन को लेकर चर्चा की गई है। सलमान अली आगा की अगुआई वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम के नजरिए से बात करें तो उसे चोट को लेकर कोई चिंता नहीं है। विश्व कप 2024 के बाद पाकिस्तानी स्पिनर्स ने 29 मैचों में 18.09 की औसत से 91 विकेटों से विकेट लिए हैं। यह आंकड़ा सिर्फ भारतीय स्पिनर्स से पीछे है। दुबई में अनुकूल परिस्थितियों के साथ पाकिस्तानी स्पिनर्स घरेलू टीम के लिए भी मुश्किल साबित होंगे। यूएई के बल्लेबाजों की स्पिन गेंदबाजी के सामने कड़ी परीक्षा होगी।

संयुक्त अरब अमीरात की टीम में फिलहाल चोट को लेकर कोई चिंता नहीं है, जिससे उन्हें स्थिरता और संतुलन का फायदा मिल सकता है। दूसरी ओर, पाकिस्तान अपने स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को शुरुआती ओवरों में प्रभावी तरीके से इस्तेमाल करना चाहेगा। हालांकि, साल 2025 में अफरीदी का पावरप्ले प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा है। उन्होंने इस चरण में 10.25 की औसत से रन लुटाए हैं और टूर्नामेंट में अभी तक पहले छह ओवरों में एक भी विकेट नहीं ले पाए हैं। वहीं यूएई के दोनों ओपनर्स अच्छी फॉर्म में नजर आए हैं और लगातार रन बना रहे हैं। ऐसे में मैच की शुरुआत में अफरीदी बनाम यूएई ओपनर्स की भिड़ंत एक दिलचस्प और रोमांचक सबप्लॉट बन सकती है।

ये है पाकिस्तान और यूएई की संभावित प्लेइंग इलेवन

पाकिस्तान की संभावित एकादश: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, सूफियान मुकीम, अबरार अहमद।

यूएई की संभावित एकादश: अलीशान शराफू, मुहम्मद वसीम (कप्तान), मुहम्मद जोहैब, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), आसिफ खान, हर्षित कौशिक, ध्रुव पाराशर, हैदर अली, मुहम्मद रोहिद खान, मुहम्मद जवादुल्लाह, जुनैद सिद्दीकी।

ये हैं एशिया कप 2025 के लिए चुनी गईं पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात की टीमें

पाकिस्तान की टीम: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान अली आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, सूफियान मुकीम, अबरार अहमद, हुसैन तलत, हसन अली, खुशदिल शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्जा।

संयुक्त अरब अमीरात की टीम: अलीशान शराफू, मुहम्मद वसीम (कप्तान), आसिफ खान, मुहम्मद जोहैब, हर्षित कौशिक, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), ध्रुव पाराशर, हैदर अली, मुहम्मद रोहिद खान, मुहम्मद जवादुल्लाह, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद फारुक, अर्यांश शर्मा, मतिउल्लाह खान, एथन डिसूजा, सिमरनजीत सिंह, सगीर खान।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here