इंदौर की बेटियों ने हॉकी में किया कमाल, सीबीएसई नेशनल में जीता कांस्य

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। भुवनेश्वर (उड़ीसा) के KIIT इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित सीबीएसई नेशनल हॉकी टूर्नामेंट-2025 में इंदौर की आई.ए.टी.वी. एजुकेशनल एकेडमी की अंडर-17 बालिका टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। इस सफलता से टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया और पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया।

खिलाड़ियों का दमदार खेल

पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम ने शानदार खेल दिखाया। पलक कौशल, रासी ठाकुर, राधिका परमार, वंशु बत्रे और अविष्का जैन ने कई अहम गोल दागकर टीम को मजबूत किया। वहीं गोलकीपर यामिनी मालवीय और समीक्षा परमार ने अपनी फुर्ती और मजबूत डिफेंस से विरोधी टीमों के कई गोल रोके। उनकी भूमिका को टीम की दीवार कहा गया।

कोच और प्रबंधन का योगदान

टीम की इस उपलब्धि में कोच अशोक यादव, मंजीत सिंह और शिल्पी मैडम का मार्गदर्शन अहम रहा। प्रिंसिपल शुभारंजन चटर्जी, वाइस प्रिंसिपल सारिका शर्मा, पीआरओ सुनील कुमार और विद्यालय प्रबंधन समिति ने खिलाड़ियों को बधाई दी। सभी ने माना कि यह जीत खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और टीम स्पिरिट का नतीजा है।

प्रेरणा और बधाई

अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मीर रंजन नेगी और प्रकाश हॉकी क्लब के सचिव देवकीनंदन सिलावट का भी संस्थान ने आभार जताया। उनके मार्गदर्शन ने खिलाड़ियों को आत्मविश्वास दिया। संस्थान और पूरे शहर ने बेटियों की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। यह जीत सिर्फ एक पदक नहीं बल्कि भविष्य की बड़ी सफलताओं की ओर कदम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here