31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

India vs Oman 12th T20I: लाइव स्ट्रीमिंग और सीधा प्रसारण कैसे देखें

नई दिल्ली: एशिया कप 2025 का 12वां लीग मुकाबला भारत और ओमान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें इस मैच के लिए अबू धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। भारतीय समयानुसार मैच रात 8:00 बजे से शुरू होगा। भारतीय टीम ने ओमान से पहले अपने दो ग्रुप मुकाबले खेले हैं और दोनों में जीत दर्ज करते हुए शानदार रन रेट और 4 अंक के साथ सुपर 4 के लिए क्वालिफाई कर लिया है जबको ओमान अपने पहले दोनों मैच गंवा चुका है और भारत के खिलाफ उसे जीत मिले इसकी संभावना कम ही नजर आती है।

भारत बनाम ओमान 12वां टी20 मैच लाइव स्ट्रीमिंग

भारतीय टीम का लक्ष्य ओमान के खिलाफ जीत दर्ज करके ग्रुप ए की अंकतालिका में शीर्ष स्थान बनाए रखना होगा। टीम इस समय शानदार फॉर्म में है और ओमान के खिलाफ जीत दर्ज करना उसके लिए चुनौतीपूर्ण नहीं होना चाहिए। भारत के पास इस मुकाबले में जीत की हैट्रिक लगाने का बेहतरीन मौका है। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में यह पहला मौका होगा जब भारत और ओमान आमने-सामने खेलेंगे। भारतीय दर्शक इस मुकाबले को लाइव इस तरह देख सकते हैं।

  • एशिया कप 2025 में भारत और ओमान के बीच मैच कब होगा?
    एशिया कप 2025 में भारत और ओमान के बीच मैच शुक्रवार, 19 सितंबर को भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे शुरू होगा।
  • एशिया कप 2025 में भारत और ओमान के बीच मैच के लिए टॉस कितने बजे किया जाएगा?
    एशिया कप 2025 में भारत और ओमान के बीच मैच के लिए टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे होगा।
  • एशिया कप 2025 में भारत और ओमान के बीच मैच कहां खेला जाएगा?
    एशिया कप 2025 में भारत और ओमान के बीच मैच शेख जायेद स्टेडियम, अबू धाबी में खेला जाएगा।
  • एशिया कप 2025 में भारत और ओमान के बीच मैच का भारत में किस चैनल पर लाइव टेलीकास्ट होगा?
    एशिया कप 2025 में भारत और ओमान के बीच मैच का भारत में लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा।
  • शिया कप 2025 में भारत और ओमान के बीच मैच को भारत में किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है?
    एशिया कप 2025 में भारत और ओमान के बीच मैच को भारत में सोनी लिव ऐप पर लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है।

ओमान की टीम: आमीर कालीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), वसीम अली, हसनैन शाह, शाह फैसल, जीतन रामानंदी, आर्यन बिष्ट, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव, मोहम्मद नदीम, जिक्रिया इस्लाम, सुफियान महमूद, करण सोनावले, आशीष ओदेदरा, मोहम्मद इमरान, नदीम खान, सुफियान यूसुफ।

भारत की टीम: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles