टी20 मैच से पहले बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी बाहर, नया खिलाड़ी शामिल

0

नई दिल्ली: 1 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम को बड़ा झटका लगा है, जब रनिंग सेशन के दौरान पर्थ में दाहिनी पिंडली में परेशानी महसूस करने के बाद इंग्लिस को इस टी-20 सीरीज से बाहर कर दिया गया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उनकी जगह एलेक्स कैरी को टीम में शामिल करने की घोषणा की है।

टी20 सीरीज से बाहर एलेक्स कैरी का बयान

टी-20 सीरीज से बाहर होने के मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जोश इंगलिस ने कहा कि यह कुछ ऐसा है जिसको हम कंट्रोल नहीं कर सकते। यह पिछले कुछ सालों से चल रही है। मेरे लिए, यह वाकई निराशाजनक रहा है। यह एक ऐसी चीज है जो मुझे लगातार खेल दूर रख रही है। इंगलिस ने आगे कहा कि चोट एक ऐसी चीज है जिसे मुझे मैनेज करना है। इसलिए इस समय मैं उतनी बल्लेबाजी नहीं कर पा रहा हूं जितनी मैं चाहता हूं, इसलिए मैं नेट्स पर समय नहीं बिता पा रहा हूं ताकि नई चीजों पर काम कर सकूं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में जोश इंगलिस के प्रमुख आंकड़े और प्रदर्शन

जोश इंगलिस ऑस्ट्रेलिया की ओर से 36 टी-20 मुकाबलों में 30.27 की औसत से 878 रन बना चुके हैं। वहीं 33 वनडे मुकाबलों में उन्होंने 29.46 की औसत के साथ 766 रन बनाए हैं। वहीं, 3 टेस्ट मुकाबलों में उनके बल्ले से 119 रन आए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि जोश इंगलिस भारत के खिलाफ तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज से पहले टीम में वापसी करेंगे। भारत के खिलाफ सीरीज की शुरुआत 19 अक्टूबर से पर्थ में होगी।

ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ी हैं इस वक्त चोटिल

ऑस्ट्रेलिया की टीम इस वक्त खिलाड़ियों की चोट से परेशान है। टेस्ट कप्तान पैट कमिंस कमर की हड्डी में खिंचाव की समस्या के कारण टीम से बाहर हैं। वहीं ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को एशेज से पहले शेफील्ड शील्ड क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करने के लिए आराम दिया गया है। तेज गेंदबाज नाथन एलिस व्यक्तिगत कारणों की वजह से इस सीरीज से बाहर हो गए हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, एलेक्स कैरी, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, सीन एबॉट, बेन ड्वारशुइस, जेवियर बार्टलेट, एडम जांपा, जोश हेजलवुड, मैट कुहनेमैन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here