आरएनटीयू और इंडिया रश सॉकर क्लब का एमओयू, टैगोर फुटबॉल क्लब बनेगा खिलाड़ियों का नया मंच

0

जर्सी का हुआ भव्य अनावरण, खिलाड़ियों को मिलेगा उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और रिसर्च का अवसर

एनएसटी न्यूज, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय (आरएनटीयू) भोपाल और विश्व प्रसिद्ध इंडिया रश सॉकर क्लब ने आपसी समझौते (एमओयू) पर हस्ताक्षर कर मध्यप्रदेश में फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए बड़ा कदम उठाया है। इस साझेदारी से टैगोर फुटबॉल क्लब की नींव रखी गई, जो युवा खिलाड़ियों को नया मंच उपलब्ध कराएगा। विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार डॉ संगीता जौहरी और इंडिया रश सॉकर क्लब के सीईओ डेनिस फर्नांडीस ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। समारोह में विश्वविद्यालय और क्लब से जुड़े कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

जर्सी का अनावरण और साझा प्रतिबद्धता

समझौते के बाद टैगोर फुटबॉल क्लब की टीम की जर्सी का अनावरण किया गया। इस अवसर पर आईसेक्ट समूह के कार्यकारी उपाध्यक्ष और स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ सिद्धार्थ चतुर्वेदी, आरएनटीयू की प्रो-चांसलर डॉ अदिति चतुर्वेदी वत्स, एसजीएसयू के कुलगुरु डॉ विजय सिंह, कुलसचिव डॉ सितेश सिन्हा और इंडिया रश सॉकर क्लब के सीईओ डेनिस फर्नांडीस मंच पर मौजूद थे। सभी ने संयुक्त रूप से क्लब की जर्सी का अनावरण किया और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर

डॉ सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि इस सहयोग से विचारों, संसाधनों और विशेषज्ञों का आदान-प्रदान होगा, जिससे प्रदेश और देश में फुटबॉल की नई प्रतिभाओं को तैयार करने में मदद मिलेगी। खिलाड़ियों को न केवल उच्च स्तरीय प्रशिक्षण मिलेगा, बल्कि शिक्षा, स्किल और रिसर्च से भी जोड़ा जाएगा ताकि वे भविष्य की चुनौतियों के लिए सक्षम बनें। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य खेल और शिक्षा को साथ लेकर चलना है, ताकि खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करें और समाज के लिए प्रेरणा बनें। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ विकास सक्सेना, स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार और जनसंपर्क अधिकारी विजय प्रताप सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here