24 से 27 जून तक बैंगलुरु में होगी प्रतियोगिता
एनएसटी न्यूज, भोपाल। मप्र थ्रोबॉल एसोसिएशन ने राष्ट्रीय जूनियर थ्रोबॉल प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की टीम की घोषणा कर दी है। यह प्रतियोगिता थ्रोबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 24 से 27 जून 2025 तक बैंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित की जाएगी। टीम की घोषणा मप्र थ्रोबॉल एसोसिएशन के सचिव अविनाश बुरबुरे ने की। उन्होंने बताया कि टीम की कप्तानी करण मालवीय करेंगे। टीम की घोषणा अवसर पर बताया गया कि खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मप्र की यह टीम प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी और प्रदेश का नाम रोशन करेगी।
चयनित खिलाड़ी इस प्रकार हैं: करण मालवीय (कप्तान), अनिकेत पटेल, वंश कछवानी, अब्दुल्लाह सुल्तान, आकाश तायडे, अंकित जायसवाल, पीयूष मेहरा, निशांत साहू, विनायक कपूर, पीयूष मालवीय, शेखर अहिरवार, अर्पित अहिरवार, सौरभ राजपूत, आकाश सिंगर, सूरज पांडे और प्रशांत सिंह। टीम प्रबंधन – प्रशिक्षक: पवन तिवारी, प्रबंधक: देवेंद्र अहिरवार।


