31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

स्मृति मंधाना का ऐतिहासिक कारनामा, महिला वनडे में स्थापित किया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम की प्रमुख ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया, जो आगामी वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के लिए खुशखबरी साबित हुई। इस सीरीज में मंधाना ने दो शतकीय पारियां खेलीं, जिनमें तीसरे वनडे मैच में उनकी 125 रनों की पारी ने कई नए कीर्तिमान स्थापित किए। हालांकि भारतीय टीम को इस मैच में 413 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 43 रनों से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन मंधाना महिला वनडे फॉर्मेट में एक महत्वपूर्ण रिकॉर्ड अपने नाम करने में सफल रहीं।

स्मृति मंधाना ने तोड़ा सूजी बेट्स का रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में स्मृति मंधाना के बल्ले से 3 मैचों में 300 रन देखने को मिले। वहीं तीसरे वनडे मैच में जब मंधाना ने शतकीय पारी खेली तो वह महिला वनडे फॉर्मेट में बतौर ओपनिंग बल्लेबाज सबसे ज्यादा शतकीय पारी खेलने वाली खिलाड़ी बन गई। स्मृति मंधाना ने इस मामले में न्यूजीलैंड महिला टीम की दिग्गज खिलाड़ी सूजी बेट्स के रिकॉर्ड को तोड़ा है जिन्होंने महिला वनडे में बतौर ओपनर कुल 12 शतकीय पारियां खेली हैं। वहीं स्मृति मंधाना ने अपने वनडे करियर के 108वें मुकाबले में बतौर ओपनिंग बल्लेबाज 13वां शतक लगाने के साथ अब इस लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच गई हैं।

महिला वनडे में ओपनर के रूप में सबसे ज्यादा शतकीय पारियां बनाने वाली खिलाड़ी
  • स्मृति मंधाना (भारत) – 13 शतकीय पारियां
  • सूजी बेट्स (न्यूजीलैंड) – 12 शतकीय पारियां
  • टैमी ब्योमोंट (इंग्लैंड) – 12 शतकीय पारियां
  • चार्लोट एडवर्ड्स (इंग्लैंड) – 9 शतकीय पारियां
  • हैली मैथ्यूज (वेस्टइंडीज) – 9 शतकीय पारियां
  • लौरा वोल्वाडर्ट (साउथ अफ्रीका) – 9 शतकीय पारियां
वर्ल्ड कप में मेग लैनिंग का रिकॉर्ड टूटने के करीब

भारत की मेजबानी में 30 सितंबर से शुरू होने वाले महिला वनडे वर्ल्ड कप में स्मृति मंधाना के पास मेग लैनिंग के रिकॉर्ड को तोड़ने का सुनहरा मौका होगा। यदि वे सफल होती हैं, तो वह महिला वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली खिलाड़ी बन जाएंगी। वर्तमान में मंधाना 13 शतकीय पारियों के साथ सूजी बेट्स के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं, जबकि मेग लैनिंग के नाम सबसे ज्यादा 15 शतकीय पारियां हैं। इस टूर्नामेंट में मंधाना का प्रदर्शन सभी की नजरें इस रिकॉर्ड पर टिकी हुई हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles