31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

वैभव सूर्यवंशी का ऑस्ट्रेलिया में जलवा, तूफानी पारी में उड़ाए गेंदबाज़ों के होश!

नई दिल्ली: भारतीय अंडर-19 टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां 21 सितंबर से वनडे सीरीज़ की शुरुआत हुई। पहला मुकाबला ब्रिसबेन के इयान हीली ओवल मैदान में खेला गया, जहां ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मेज़बान टीम को बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोक दिया। ऑस्ट्रेलिया की टीम निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 225 रन ही बना सकी।

भारत की ओर से हेनिल पटेल ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया और 3 विकेट झटके। उनके अलावा किशन कुमार और कनिष्क चौहान ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि आरएस अंबरीश को भी एक सफलता मिली। गेंदबाजों की इस शानदार प्रदर्शन से भारतीय टीम को मजबूत शुरुआत मिली। ऑस्ट्रेलिया के स्कोर का पीछा करने उतरी वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष म्हात्रे की जोड़ी ने भारतीय पारी का आगाज ताबड़तोड़ अंदाज में किया। वैभव और कप्तान ने ऑस्ट्रेलियन गेंदबाजों की जमकर खबर ली। दोनों ने मिलकर महज 4 ओवर में ही 45 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिए।

वैभव सूर्यवंशी की तूफानी शुरुआत

वैभव सूर्यवंशी ने तीसरे ओवर में 3 शानदार चौके जड़े। इसके बाद चौथे ओवर में 1 छक्के सहित बैक टू बैक तीन बाउंड्री जड़ते हुए ऑस्ट्रेलियन खेमें में दहशत मचा दी। 4 ओवर की समाप्ति तक वैभव ने महज 22 गेंदों पर 38 रन अपने खाते में कर लिए थे। अगला यानी 5वां ओवर ऑस्ट्रेलियन तेज गेंदबाज हेडन शिलर करने आए। वैभव की नजरें इस ओवर में भी तूफानी बल्लेबाजी करते हुए जमकर रन बटोरने की थी, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। इस ओवर की पहली 5 गेंदों का कप्तान आयुष ने सामना करने के बाद स्ट्राइक वैभव को थमा दी। ओवर की आखिरी गेंद पर हेडन शिलर ने शानदार गेंद फेंकी, जिसने वैभव सूर्यवंशी को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। इस तरह स्टार बल्लेबाज की तूफानी पर विराम लग गया।

अर्धशतक से 12 रन दूर रह गए

14 साल के वैभव ने 22 गेंदों पर 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 38 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 172.73 का रहा। उन्होंने महज 24 मिनट क्रीज पर बिताए, लेकिन अपनी तूफानी बैटिंग से महफिल लूट ली। पहले मैच में भले ही वैभव का बल्ला नहीं चल पाया, लेकिन उनके पास प्रतिभा दिखाने का अभी भी शानदार मौका है। ODI सीरीज के अगले 2 मैचों में उनके पास बड़ी पारी खेलने का बेहतरीन चांस होगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles