Asia Cup 2025 Super 4: IND vs PAK के बाद पॉइंट्स टेबल में बदलाव, सबसे निचले पायदान पर पहुंची सलमान आगा की टीम

0

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2025 के सुपर 4 चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर प्रतियोगिता में अपने अभियान की विजयी शुरुआत की। इस जीत के साथ भारत ने सुपर 4 अंकतालिका में अपने दो महत्वपूर्ण अंक जोड़ लिए हैं। दूसरी ओर, पाकिस्तान को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा और उसे कोई अंक नहीं मिल पाया। भारत की इस जीत ने न सिर्फ टीम का आत्मविश्वास बढ़ाया, बल्कि अंकतालिका में भी मजबूत स्थिति दिलाई, जबकि सलमान आगा की अगुवाई वाली पाकिस्तानी टीम सबसे नीचे पहुंच गई है।

भारत ने पाकिस्तान को हराकर Super 4 में मारी शीर्ष पर छलांग

सुपर 4 मुकाबलों से पहले भारत ने लीग स्टेज में अपने तीनों मैच जीते थे और भारत 6 अंक के साथ पहले स्थान पर रहा था। अब बारी सुपर 4 की है और टीम इंडिया की कोशिश होगी की वो सभी मैच जीतकर पहले स्थान पर रहे और फाइनल में जगह बनाए और इसके लिए भारत ने अपने कदम बढ़ा दिए हैं।

पाकिस्तान को हराने के बाद 2 अंक हासिल करने के बाद भारत सुपर 4 की अंकतालिका में पहले स्थान पर आ गया है जबकि बांग्लादेश की टीम दूसरे नंबर पर खिसक गई है। भारत और बांग्लादेश के अभी 2-2 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट के आधार पर भारतीय टीम बांग्लादेश से आगे निकल गई और वो पहले स्थान पर आ गई। वहीं इस लिस्ट में भारत से हार के बाद पाकिस्तान की टीम सबसे नीचे यानी चौथे नंबर पर आ गई जबकि श्रीलंका की टीम तीसरे स्थान पर है। दोनों टीमों के अभी कोई अंक नहीं है।

भारत-पाकिस्तान मैच के बाद अंकतालिका
टीम मैच जीत हार टाई NR अंक रन रेट
भारत 1 1 0 0 0 2 0.689
बांग्लादेश 1 1 0 0 0 2 0.121
श्रीलंका 1 0 1 0 0 0 -0.121
पाकिस्तान 1 0 1 0 0 0 -0.689

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here