पोलार्ड का करिश्मा, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

0

नई दिल्ली: कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) 2025 के फाइनल मुकाबले के साथ ही क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया। गयाना में खेले गए इस रोमांचक फाइनल में त्रिनबागो नाइट राइडर्स का सामना गयाना अमेजन वॉरियर्स से हुआ। त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गयाना को 3 विकेट से मात दी और रिकॉर्ड 5वीं बार CPL का खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही न सिर्फ टीम ने इतिहास रचा, बल्कि कप्तान कायरन पोलार्ड ने भी एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। पोलार्ड अब ऐसे इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने टी20 लीग इतिहास में सबसे ज़्यादा खिताब जीतने का अनोखा कारनामा किया है।

त्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम भले ही निकोलस पूरन की कप्तानी में चैंपियन बनी, लेकिन टीम को दिग्गज पोलार्ड का भरपूर साथ मिला। उन्होंने बल्ले से अहम योगदान दिया और अपनी टीम के साथ खिताब जीतने के साथ ही नया इतिहास रच दिया। दरअसल, कायरन पोलार्ड T20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। पोलार्ड का ये 18वां T20 खिताब है। इसके साथ ही उन्होंने ड्वेन ब्रावो का 17 T20 खिताब जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। पोलार्ड ने 15 टीमों की ओर से खेलते हुए 18 फाइनल मैचों में जीत दर्ज की है। पोलार्ड CPL के अलावा IPL, BPL, MLC, CSA T20 चैलेंज और ILT20 में भी खिताब जीतने का कारनामा कर चुके हैं।

T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाले खिलाड़ी

कायरन पोलार्ड – 18
ड्वेन ब्रावो – 17
शोएब मलिक – 16
सुनील नरेन – 12
आंद्रे रसेल – 11
रोहित शर्मा – 11
कोलिन मुनरो – 10

गौरतलब है कि CPL 2025 में पोलार्ड के अनुभव ने त्रिनबागो को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। पोलार्ड ने CPL 2025 में अपनी टीम के लिए 13 मैचों की 11 पारियों में 54.71 के शानदार औसत और 174.09 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 383 रन बनाए। वह त्रिनबागो के लिए इस सीजन चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। यही नहीं, इस सीजन वह छठे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।गयाना के खिलाफ फाइनल मैच में भी उन्होंने 12 गेंदों पर ताबड़तोड़ 21 रनों का योगदान दिया। इस दौरान उन्होंने 3 गगनचुंबी छक्के जड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here